दो साल से रेंट पर हैं

हेड कांस्टेबल दयाशंकर यादव शहर में रहते थे। इन दिनों उनका ट्रांसफर बनारस हो गया। उनकी फैमिली में वाइफ बिंदू और दो बेटे अनुशेखर और अभिनव हैं। पिछले दो साल से बिंदू अपने बच्चों को लेकर मम्फोर्डगंज एरिया में शान्ति देवी के मकान में रेंट पर रहती हैं। बिंदू के जेठानी रीता सिंह भी पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर हैं और वह रेंट पर पड़ोस में रहती हैं।

घर में घुसकर मारी गोली

बिंदू के घर वालों की मानें तो मकान खाली कराने को लेकर शांति देवी के भांजे सूरज ने उन्हें वार्निंग दी थी। संडे की नाइट सूरज अपने साथियों के साथ बिंदू देवी के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने तमंचा सटाकर उनके पेट में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश वहां से भाग निकले। मामला पुलिस विभाग से जुड़ा होने पर तत्काल ही पुलिस वहां पहुंच गई। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बिंदू को जख्मी हालत में बेली हॉस्पिटल में एडमिट कराया। इस दौरान उसके जेठ और जेठानी भी मौजूद रहे।

मजरुबी चिट्टी कहां है

हॉस्पिटल में बिंदू जख्मी हालत में पड़ी थीं। कर्नलगंज पुलिस भी मौके पर साथ थी। लेकिन डॉक्टर ने ट्रीटमेंट शुरू करने से पहले मजरुबी चिट्टी लाने के कहा तो पुलिस वाले स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा कि जब हम लोग हैं तो आप ट्रीटमेंट शुरू करें। इस बात को लेकर पुलिस वालों ने नाराजगी भी जताई। बाद में कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने कानूनी कार्रवाई पूरी की।