- सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट में महिलाओं की पैंतालिस फीसदी भागीदारी

-पलट सकती हैं कैंडिडेट्स की किस्मत

ALLAHABAD: लोकसभा चुनाव में महिलाओं की अनदेखी प्रत्याशियों को भारी पड़ सकती है। वोटर लिस्ट में उनकी मौजूदगी इस ओर खुला इशारा कर रही है। हालांकि, राजनीतिक दलों ने आधी आबादी को टिकट देने में भले ही कंजूसी दिखाई हो लेकिन महिलाएं इस चुनाव में अहम किरदार निभा सकती हैं। इसका एग्जाम्पल पिछले दिनों लगाई गई मतदाता चौपाल के नतीजों के रूप में सामने आया है। वोटर लिस्ट में उनकी संख्या अच्छी-खासी दर्ज हुई है।

कहीं भी पुरुषों से पीछे नहीं

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग द्वारा दो बार मतदाता चौपाल का आयोजन किया गया था। जिसका मकसद नए वोटर्स को सूची में शामिल कराना था। हुआ भी यही। महिलाओं ने पुराने मिथक को तोड़ते पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर अपनी भागीदारी दिखाई। हाल ही में जारी हुए सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट में उनकी उपस्थिति पैंतालिस फीसदी रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि मतदान में उनका यह जोश बरकरार रहेगा। आइए जानते हैं कि किस विधानसभा में कितनी नई महिला वोटर जोड़ी गई-

विधानसभा पुरुष वोटर महिला वोटर

फाफामऊ 7ख्क्ब् म्0ब्9

सोरांव 88फ्ख् 7क्99

फूलपुर क्7ब्ख्0 क्फ्क्98

प्रतापपुर क्क्899 9म्क्म्

हंडिया क्0म्ख्म् 88ख्7

मेजा भ्8भ्8 भ्ब्क्क्

करछना क्09म्क् 8ब्ख्7

इलाहाबाद पश्चिम फ्09ख्क् ख्भ्0ब्क्

इलाहाबाद उत्तरी फ्ख्8क्ख् ख्म्7भ्ब्

इलाहाबाद दक्षिण फ्0फ्8ब् ख्भ्ख्ब्ब्

बारा म्ख्ख्भ् भ्ख्ख्0

कोरांव ब्क्म्0 फ्भ्0म्

कुल वोटर्स क्77फ्क्ख् क्ब्ब्ब्9ख्

जिले में हैं क्9 लाख महिला वोटर

उधर जिले में कुल वोटर्स की संख्या ब्फ् लाख से अधिक है। इनमें से पुरुष वोटर जहां लगभग ख्ब् लाख हैं वहीं महिलाओं की भागीदारी क्9 लाख से अधिक है। ऐसे में उनके वोट किसी भी उम्मीदवार की जीत की इबारत लिख सकते हैं। महिलाओं का यह आंकड़ा भी ब्भ् फीसदी के आसपास है। जिले की कुल क्ख् विधानसभाओं में सर्वाधिक महिला वोटर इलाहाबाद पश्चिम में हैं। यहां पर इनकी संख्या क्88म्ख्ब् है। जबकि सबसे कम महिला वोटर मेजा में महज क्फ्ब्79म् हैं।

कुल तीन महिला प्रत्याशी

इस चुनाव में राजनीतिक दलों ने महिला प्रत्याशियों को टिकट देने में केवल प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में कंजूसी दिखाई है। यही हाल जिले का भी है। यहां की दोनों लोकसभा सीटों में कुल तीन महिला प्रत्याशी हैं। इनमें इलाहाबाद सीट से बसपा प्रत्याशी केशरी देवी पटेल हैं तो फूलपुर से आम आदमी पार्टी के टिकट से चुनावी मैदान में शिमलाश्री अपनी ताकत दिखा रही हैं। जबकि, इलाहाबाद से ही निर्दलीय द्रौपदी देवी ने भी नामांकन दाखिल किया है। दोनों सीटों से कुल फ्8 प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।