- करेली में फांसी लगा कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पुलिस ने कब्जे में लिया मोबाइल

PRAYAGRAJ: सुजीत कुमार (32) की शादी नहीं हुई थी, लिहाजा जो कमाता था खुद खर्च किया करता था। घर वाले भी उसे कुछ नहीं बोलते थे। शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह वह फांसी के फंदे से लटकता मिला। यह देख परिजन भौचक रह गये। पुलिस ने बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर उसके मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।

तीन भाइयों में छोटा था मृतक

सुल्तानपुर भावा निवासी सुजीत चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई के सिवा किसी की शादी नहीं हुई है। वह एक होम डिलेवरी कंपनी में काम करता था। छोटा होने के नाते अन्य तीन भाई उसे कुछ कहते नहीं थे। शुक्रवार शाम उसने काम से लौटने के बाद डिनर लिया और अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। जिस कमरे में वह सो रहा था, उसी में मझले भाई की बाइक खड़ी थी। सुबह वह बाइक लेने पहुंचा तो बुलाने के बावजूद अंदर से आवाज नहीं आई। परिजन परेशान हो गए और खिड़की से देखा तो उसका शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।