प्रयागराज ब्यूरो । मकान के अंदर सोमवार की रात अचानक लगी आग में झुलस कर 32 वर्षीय विनोद निषाद की मौत हो गई। जबकि उसकी मां चंद्रकली की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए एसआरएन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। रात करीब 12 बजे घर के अंदर से उठ रहे धुआं पर पड़ोसियों की नजर पड़ी। धुआं देखकर पड़ोसी शोर मचाए तो मोहल्ले के लोग पहुंच गए। जानकारी फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी गई। खबर पाते ही फायर बिग्रेड के जवान व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। खिड़की व दरवाजा तोड़कर फायर बिग्रेड के कर्मचारी आग बुझाए। आग लगने का सही कारण देर शाम तक पता नहीं चल सका। घटना शहर के अतरसुइया थाना क्षेत्र स्थित दरियाबाद ककहरा मोहल्ले की है। मकान में विनोद मां के साथ अकेले रहता था।

मां संग मकान में था अकेले
दरियाबाद ककहरा मोहल्ला निवासी विनोद निषाद शहर में ई-रिक्शा चलाया करता था। उसकी शादी कीडगंज में हुई थी। उनकी एक बेटी दीक्षा है। पत्नी और बेटी के अलावा परिवार में उसकी मां चंद्रकली भी है। इकलौता विनोद ई-रिक्शा चलाकर भरण-पोषण किया करता था। बताते हैं कि दो साल पूर्व पत्नी से उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी बेटी दीक्षा को लेकर मायके कीडगंज चली गई। मायके जाने के बाद वह लौटकर वापस नहीं आया। बेटी संग पत्नी के चले जाने के बाद विनोद घर में मां चंद्रकली के साथ रहा करता था। सोमवार की रात खाना खाने के बाद विनोद व उसकी मां बिस्तर पर सो गई। इसी रात करीब 12 बजे अचानक घर के अंदर आग लग गई। उसके घर से निकल रहे धुआं पर कुछ पड़ोसियों की नजर पड़ी तो वह शोर मचाना शुरू किए। उनकी आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। लोग पहुंचे तो देखे कि उसके मकान के अंदर आग लगी हुई थी। घर के दरवाजे व खिड़कियां बंद थीं। यह देखकर पब्लिक के जरिए जानकारी अतरसुइया थाना प्रभारी व फायर ब्रिगेड को दी गई। आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे। खिड़की व दरवाजा तोड़कर फायर ब्रिगेड के जवान आग बुझाए। तब तक आग में झुलसने से विनोद निषाद की मौत हो चुकी थी। जबकि उसकी मां चंद्रकली की झुलसे से हालत गंभीर थी। बगैर देर किए पुलिस द्वारा चंद्रकली को इलाज के लिए एसआरएन हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उसकी हालत देर शाम तक गंभीर बनी हुई थी। आग लगने का सही कारण देर शाम तक मालूम नहीं चल सका।

मच्छर भगाने के लिए जलाया था क्वायल
हालांकि पुलिस का मानना है कि वह आग मच्छर से बचने के लिए क्वाइल जाया रहा होगा। उसी से आग लगी होगी। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि गनीमत रही कि उसकी पत्नी व बेटी घर पर नहीं थीं। यदि वे होंती तो घटना इससे भी बड़ी हो सकती थी।


आग की क्लियर वजह तो नहीं मालूम चली पर ऐसा प्रतीत होता है कि आग लगने का कारण क्वायल था। आग में झुलसने से युवक की मौत हो गई है। उसकी मां का इलाज चल रहा है।
- योगेश प्रताप ङ्क्षसह, थानाध्यक्ष अतरसुइया