मण्डलायुक्त ने की फल, शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन की तैयारियों पर बात

45 सालों से कंपनी गार्डेन प्रिमाइस में लगातार आयोजित की जा रही मंडल स्तरीय फल, शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन इस साल 20 और 21 फरवरी को किया जाएगा। यह प्रस्ताव शुक्रवार को कमिश्नर आर रमेश कुमार के कार्यालय कक्ष में तैयारियों पर आयोजित बैठक में दी गयी।

उद्यान अधीक्षक ने दिया डिटेल

चन्द्रशेखर आजाद पार्क की उद्यान अधीक्षक सीमा सिंह ने मण्डलीय फल, शाकभाजी पुष्प प्रदर्शनी के बारे में मण्डलायुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन 1975 से किया जाता रहा है। प्रदर्शनी को कुल 22 विभागों में बाटा गया है। इसमें गमलों में लगे मौसमी फूल, शोभाकार हरे भरे पौधे, कैक्टस, शाकभाजी, फल, बंगला उद्यान आदि की प्रतियोगिता होती है। इसी क्रम में बंगला उद्यान प्रतियोगिता होती है, जो पुष्प प्रदर्शनी से 10-12 दिन पहले आयोजित की जाती है। यह प्रतियोगिता 13, 14 व 15 फरवरी, 2021 को किया जाना प्रस्तावित है। प्रदर्शनी में विभिन्न वर्गो में गमलों में लगे पुष्प, कट फ्लावर, फल, शाकभाजी आदि के प्रदर्श आते है। इनकी जजिंग विशेज्ञनों द्वारा की जाती है। विजेताओं को पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन पुरस्कृत किया जाता है। मण्डलायुक्त ने कोविड-19 के गाइडलाइन का पूर्णत। अुनपालन कराते हुए व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शनी का आयोजन कराने के लिए कहा है। इस अवसर पर पीडीए के सचिव दयानंद प्रसाद सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीणग उपस्थित रहे।