-आइएमए हॉल में बरेली, पीलीभीत, आंवला, शाहजहांपुर, बदायूं मंडल प्रभारियों के साथ बैठक में विपक्ष पर निशाना साधा

-मंच से बोले 2022 का विधानसभा चुनाव मजबूत कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेंगे

बरेली : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बरेली मंडल संगठन के पदाधिकारियों के साथ आइएमए हॉल में बैठक करते हुए 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा। भाजपा के विकासपरक कार्य और उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाया जाए। मर्मग्ज्ञ मंडल प्रभारियों के साथ बरेली मंडल की नब्ज टटोलते हुए उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान का कोई आंदोलन नहीं है। किसान भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गन्ना भुगतान, कर्ज माफी, किसान सम्मान निधि, ¨सचाई सभी मोर्चों पर किसानों को राहत दी गई है। आप देखिए, पंजाब से शुरू होने वाला किसान आंदोलन एक षड़यंत्र है। नागरिकता कानून, आतंकवादी को रिहा करना, सीएए जैसी मांगे उठने वाले विषय देखकर लगता है कि आंदोलन में नक्सलवाद समर्थक कूद गए हैं। कांग्रेस की व्यूहरचना झूठ के आधार पर किसानों को गुमराह करना है। शासन कांग्रेस का लंबा रहा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पहली बार कृषि को उद्यम का दर्जा देने की पहल कर रहे हैं।

कृषि कानून पर हो रहे आंदोलन में किसानों के बीच फैले भ्रम को दूर करने के लिए उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के अंदर किसान रैलियां और पंचायत की जा रही हैं। मेरठ में किसान पंचायत कल थी। बुंदेलखंड, बांदा में किसान पंचायत होनी हैं। अब पार्टी गांवों में पंचायत लगाएगी। मंडी में भाजपा कार्यकर्ता सही तथ्य पहुंचा रहे हैं। सिर्फ यूरिया के लिए किसान कांग्रेस काल में कितना पीटे गए, सबने देखा। आज यूरिया के लिए कही भी मारा मारी नहीं है। किसानों की बात सुनने के लिए सरकार बैठी है। किसान तो स्वतंत्र है, मंडी में बेचे चाहे बाहर। प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, पानी के कनेक्शन, सबकुछ गांव में दिया जा रहा है, यानी किसान को।

जो गुंडे एके-47 लेकर चलते थे उनके घरों पर बुलडोजर चलवा दिए

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के 15 साल के शासन में परिवारवाद की राजनीति आपने देखी है। योगी शासन में एक रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप कोई नहीं लगा सकता है। जो गुंडे एके-47 लेकर सड़क पर टहलते थे। आज उन्हीं गुंडों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है। पंजाब समेत किसी न किसी सरकार का संरक्षण अभी भी ऐसे लोगों को मिल रहा है। कांग्रेस, सपा के शासन में गले तक भ्रष्टाचार में डूबी सरकार एक परिवार के हाथों में होता है।

कांग्रेसी, सपाई झूठे हैं

मीडिया से मुखातिब होने पर सवाल उठे के कृषि कानून अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने वाला है। इसपर प्रदेश अध्यक्ष बोले कि कानून कारपोरेट को फायदा पहुंचाने वाला कैसे हो सकता है। किसान कही भी उत्पाद बेचने के लिए स्वतंत्र हैं। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए यह प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में किसानों के लिए जारी एक रुपये में पंद्रह पैसे ही उनतक पहुंचते थे। अब ऐसा नहीं है। किसानों को हम लूटने नहीं है। कांग्रेसी, सपाई झूठे हैं। अटल को ऐसे ही बिस्तर पर लिटा दिया। मोदी, योगी आज खड़े है। अब कांग्रेस का झूठ नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा कि नए साल पर युवा, महिला, किसान, अल्पसंख्यक समेत सभी मोर्चों के गठन का तोहफा देंगे।

पश्चिम बंगाल में गुंडई थमेगी

पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पश्चिम बंगला की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गुंडई भी समाप्त होगी। उनके गुंडों की ¨हसा रूकेगी। पश्चिम बंगाल में जो कुछ हुआ, ममता को इसका जवाब देना पड़ेगा।

ये भाजपा नेता रहे मौजूद

आइएमए हॉल में दो चरणों में हुई बैठक में पीलीभीत, आंवला बरेली, जिला बरेली, बरेली महानगर, शाहजहांपुर, महानगर बदायूं की मंडल प्रभारियों की बैठक में भाजपा सह संगठन महामंत्री कर्मवीर, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, आंवला विधायक धर्मपाल,

बरेली जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, बरेली महानगर अध्यक्ष डॉ। केएम अरोड़ा, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, पीलीभीत के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, हर्षवर्धन आर्य गुलशन आनंद, अधीर सक्सेना, बंटी ठाकुर समेत सभी भाजपा नेता मौजूद रहे।