- प्रेमनगर के रहने वाले हैं पीडि़त, कर्मचारी नगर में विवाह कार्यक्रम का था आयोजन

- किशोर ने जेवर व लाखों की रकम से भरा बैग उड़ाया, सीसीटीवी में घटना कैद

बरेली : बारातों में चोरी करने वाला मध्यप्रदेश व राजस्थान का गिरोह शहर में लगातार सक्रिय है। बच्चा गिरोह के एक किशोर ने इज्जतनगर के क्लब सेवेन सिसोर्ट में आयोजित विवाह कार्यक्रम में एक बार फिर जेवर व लाखों की नगदी से भरा बैग साफ कर दिया। पीडि़त ने सिस्क्योरिटी गार्ड व होटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने गार्ड समेत होटल प्रशासन व अज्ञात किशोर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

12 वर्षीय था किशोर

प्रेमनगर जनकपुरी के रहने वाले दीवांश ने बताया कि सात दिसंबर को उनका विवाह कर्मचारी नगर स्थित क्लब सेवेन रिसोर्ट में था। वरमाला की रस्म चल रही थी। बताया कि सीसीटीवी के मुताबिक, लगभग साढ़े 11 बजे एक 12 वर्षीय किशोर दाखिल हुआ। मां शिखा महेश्वरी के पास रुका और चुपचाप बैग उठाकर फरार हो गया। पीडि़त के अनुसार, आरोपित किशोर काफी समय से रिसोर्ट के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि गार्ड उसके पीछे गया। दीवांश ने बैग में लगभग ढाई लाख रुपये के साथ दो मोबाइल, दो सोने की अंगूठी व लगभग 45 नेक के दिये हुये लिफाफे होने की बात कही है। पूरा घटनाक्रम रिसॉर्ट में लगे सीसीटीवी में कैद है जिसमें किशोर बैग लेकर भागता दिख रहा है। दिवांश की तहरीर के आधार पर इज्जतनगर पुलिस ने गार्ड महेन्द्र व होटल प्रशासन समेत अज्ञात किशोर पर मुकदमा दर्ज किया है। दीवांश मेडिकल स्टोर संचालक हैं।