बरेली (ब्यूरो)। बॉडी को हेल्दी और फिट रखने के लिए रोज वॉक करना जरूरी है। इससे न सिर्फ कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है, बल्कि सुबह वॉक पर जाने से बॉडी का एनर्जी लेवल भी स्ट्रांग रहता है। वॉक पर जाने से फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ और इमोशनल हेल्थ तीनों ही अच्छी रहती हैैं। डॉक्टर की मानें तो रोज मॉर्निंग वॉक पर जाने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है।

महिलाओं के लिए मॉर्निंग वॉक जरूरी
बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में जोड़ों में दर्द और अन्य बीमारियां घेर लेती हैैं। ऐसे में 40 से 45 साल की उम्र के बाद महिलाओं का वजन काफी तेजी से बढऩे लगता है। क्योंकि घर में रहने की वजह से कई बार एक्सरसाइज का रेगुलर बेस पर रूल नहीं बन पाता है।

क्या रखें सावधानी
मॉर्निंग वॉक तो हर एज ग्रुप के लिए काफी जरूरी है, लेकिन इसमें सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि अगर कोई अर्थराइटिस के पेशेंट्स है तो उसे मॉर्निंग वॉक के कतई दूरी बनानी चाहिए क्योंकि कि इससे उसकी परेशानी और भी बढ़ जाएगी।

कितने देर करनी चाहिए वॉक
वैैसे तो वॉक करना पर्सन टू पर्सन डिपेंड करता है कि पर्सन फिजिकल एब्लिटी क्या है और वह क्या-क्या कर सकता है। अगर कोई यंग पर्सन है और बिलो 40 हैै ऐसे में वह ब्रिक्स वॉकिंग कर सकता है। इस वॉक में हमें अपने पैरों की रिदम के साथ हाथ को भी सिंक्रोनाइज करना चाहिए। इस वॉक को फास्ट वॉकिंग भी कहते हैैं। वहीं जो अबव 40 हैैं उन्हें नॉर्मल वॉक पर तो जरूर जाना चाहिए। बिलो 40 वाले यूवाओं के लिए कम से कम 4 से 5 किलोमिटर का वॉक तो जरूर करना चाहिए। वहीं अबव 40 इयर ओल्ड लोगों के लिए 2 किलोमिटर वॉक जरूर करनी चाहिए।

मार्निंग वॉक बाद आराम जरूरी
कई लोग मॉर्निंग वॉक को बस फन के लिए कर लेते हैैं और घर आ कर सुस्ती की वजह से सो जाते हैैं। ऐसेे में जो एक्सरसाइज या वॉक के बाद घर आकर सो जाते हैैं। उनकी सेहत के लिए यह काफी नुकसानदायक है। लोगों को ऐसा करना नहीं चाहिए। इसके अलावा वॉक से आने के बाद खुद को फुल हाइड्रेट करना चाहिए। क्योंकि वॉक करने के बाद काफी पसीना आता है जिसकी वजह से आप की बॉडी में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में पानी या हेल्दी जूस लेना चाहिए। जिससे बॉडी हाइड्रेटिड रहे। वहीं लाइट वेट ब्रेक फस्ट करना चाहिए और फिर कुछ काम करना चाहिए। सोना तो बिल्कुल नहीं चाहिए।