बरेली (ब्यूरो)। यह तो सुना होगा की खाने व पीने की चीजें एक्सपार हो जाती हैं। क्या कभी यह सुना कि एलपीजी गैस का सिलिंडर भी एक्सपायर हो सकता है। जी हां ऐसा संभव है। एलपीजी गैस का सिलेेंडर भी एक्सपार होता है। जिसकी वजह घर में बिना यूज का सिलिंडर भी फट सकता है। जिसके बारे में ज्यादातर महिलाओं को तो जानकारी भी नहीं है। इसके बारे में जानने के लिए इसकी एबीसीडी का सीक्वेंस समझना जरूरी है।


यह भी जाने
एलपीजी गैस सिलिंडर की एक्सपायरी डेट जानने के लिए ऊपर के हिस्से पर पीले या सफेद रंग की पट्टी पर अंग्रेजी अक्षर लिखेे होते हैं। इनसे ही पता चलता हैं कि सिलेंडर एक्सपायर है या नहीं, इस पर ए, बी, सी या डी के साथ दो अंक लिखे होते हैं। इन अक्षरों और अंकों से ही सिलिंडर की एक्सपायरी का पता लगता है।

चार लेटर में बंटा साल
ए का मतलब मार्च
बी का मतलब जून
सी का मतलब सितंबर
डी का मतलब दिसंबर

ऐसे चेक करें एक्सपायरी
अंग्रेजी के इन अक्षरों के आगे अंक लिखे होते हैं। यह अंक एक्सपार होने वाले साल की जानकारी देते हैं। अगर किसी सिलेंडर पर लिखा है कि डी-20 तो इसका मतलब दिसंबर 2020 तक सिलिंडर उपयोग के लायक है। इसके बाद एक्सपायर हो जाएगा।


हो सकता है बड़ा हादसा
ज्यादातर महिलाओं को इसकी जानकारी नहीं है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों के घरों में बहुत दिनों तक सिलेंडर रखे होते हैं। वह मंहगाई होने की वजह से एक्ट्रा रख लेते हैं। पर उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती कि यह उनके लिए खतरनाक भी हो सकता है।

अवेयरनेस है जरूरी
सिलिंडर के बारे में यह जानना बहुत जरूरी है। गैस एजेंसियों के ओनर को इसके लिए उपभोक्ताओं को जागरुक करना चाहिए। जिससे किसी भी प्रकार की कोई घटना न हो।

नहीं करते नियम फॉलो
होम डिलीवरी करने वाले घर तक तो सिलिंडर पहुंचा देते हैं लेकिन अगर चैक करने को कहो तो एक्स्ट्र्रा चार्ज मांगते हैं। जबकि टोटल अमाउंट में इसका भी चार्ज होता है। इसके बाद भी सिलिंडर चेक नहीं करते हैं। उनका काम सिर्फ सिलिंडर डिलीवर करने का ही काम नहीं बल्कि उसको चेक करना भी जरूरी है।

वर्जन
डिलीवरी ब्वाय सिलिंडर की लीकेज भी कहने पर ही चेक करते हैं। इसके लिए भी एक्स्ट्रा चार्ज मांगते हैं। सिलेंडर एक्सपार भी होता है इसकी जानकारी नहीं थी। अब इसे भी चेक करेंगे।
छाया अग्रवाल

सिलेंडर इतना मंहगा हो गया है, जिसकी वजह से एक्स्ट्रा सिलेंडर रखना जरूरी लगता है क्योंकि पता नहीं कि कब गैैस के दाम बढ़ जाएं। गैस सिलिंडर एक्सपायर भी होता है यह चौंकाने वाली बात है। इसके बारे में सभी की अवेयर होना चाहिए।
ग्याना देवी


इस बात की जानकारी नहीं थी न ही कभी इसके बारे में बताया गया। अगर ऐसा है तो इसको लेकर सभी को अवेयर करना जरूरी है।
निर्मला

सिलेेेंडर एक्पायर होने की डेट का विशेष ध्यान रखा जाता हैै। जब भी कोई पूअर सिलेंडर होता है। उसे तुरंत बदलवा दिया जाता है। सभी मानकों को पूरी तरह से फालो किया जा रहा है।
रंजना सोलंकी, अध्यक्ष, एलपीजी ऐजेंसी एसोसियशन