बरेली (ब्यूरो)। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों आयोजन हुआ। सरकारी और निजी स्तर पर संस्थाओं ने गोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगता, स्वच्छता, पौधारोपण आदि कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने पौधा वितरण और मंडल रेल प्रबंधक ने जल संरक्षण के गुर बताकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

रोपे पौधे
जिलाधिकारी रङ्क्षवद्र कुमार ने पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। लोगों को पौधा वितरित किए। पानी और भूमि संरक्षण के लिए लोगों से मिट्टी के वर्तनों को बढ़वा देने क अपील की। प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय के परिसर में पीपल व बरगद के साथ जामुन, नीबू आदि का पौधारोपण भी। मानव सेवा क्लब की ओर से पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सुशीला ग्रिरीश इंटर कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने तीन वर्ग में भाग लिया। प्राथमिक वर्ग में रिफत फातिमा प्रथम और रिद्धि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में मुस्कान प्रथम व प्रीति दूसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में उर्वशी शर्मा प्रथम और सृष्टि गंगवार का दूसरा स्थान रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरेली कालेज के चीफ प्राक्टर डा। आलोक खरे पर्यावरण प्रति छात्रों को सचेत किया। विशिष्ट अतिथि रंजीत पांचाले, क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा विजेता छात्रों को सांत्वना पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डा। रवि प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, अरूणा सिन्हा,प्रकाश चंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।

किया अवेयर

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, हैकाथान, फोटो ग्राफी व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रीन एंड क्लीन आईवीआरआई का संदेश दिया। सर्वश्रेष्ठ पोस्टर के लिए धनीषा और सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डा। प्रदीप विजेता रहे। जबकि आइडियाज हैकथान प्रतियोगिता में छात्र चंदन कुमार और मोहम्मद याह्ना ने बाजी मारी। संस्थान के संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डा। रूपसी तिवारी, छात्र कल्याण परिषद डा। एसके साहा, डा। हिमानी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के सभी स्टेशन पर मिशन लाइफ के तहतच्स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे जरूरी है,इन्हें हरा भरा रखने के लिए पानी संरक्षण करना होगा। वर्षा के पानी के संरक्षण के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी। रेलवे स्टेडियम रोड संख्या चार से रेलवे स्पोटर्स स्टेडियम तक साइकिल साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान अपर रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल, अर्नब नाग,अरूण कुमार आदि मौजूद रहे।
बरेली कालेज में पर्यावरण दिवस पर पहुंचे सपा के आंवला लोकसभा से नव निर्वाचित सांसद नीरज मौर्य ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पौधा रोपण किया। कार्यक्रम में कालेज के प्रो। आलोक खरे, प्रो। टीएस चौहान, प्रो। पंकज , डॉ। ह्देश यादव आदि मौजूद रहे।

जीजीआईसी में हुआ पौधरोपण
राजकीय बालिका इंटर कालेज में पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीजारोपण से पौधा रोपण की जानकारी दी गई। पौधारोपण का महत्व बताया गया। इस दौरान कालेज की प्रधानाचार्य डा। अर्चना, प्रीति ङ्क्षसह, रचना सक्सेना, नेहा अकांक्षा आदि मौजूद रही।