बरेली (इंटरनेट डेस्‍क)। Bareilly Lok Sabha Chunav Result 2024 News Updates: देश और उत्‍तर प्रदेश में सुरमे और झुमके के लिए मशहूर बरेली शहर और उसकी प्रमुख लोकसभा सीट पर भाजपा का वर्चस्व रहता चला आ रहा है। संतोष गंगवार यहां से कई बार लगातार सांसद रह चुके हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में बरेली, कैंट, नवाबगंज, मीरगंज और बहेड़ी विधानसभा सीटें हैं। जिसमें करीब 26 लाख मतदाता प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला कर रहे हैं। टूरिज्‍म के लिहाज से बरेली के आसपास का यह समूचा क्षेत्र शानदार है। पीलीभीत में फेमस टाइगर रिजर्व, पूरनपुर में गोमती नदी का उद्गमस्थल, चूका बीच आदि जगहें पर्यटकों को काफी आकर्षित करती हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में संतोष कुमार गंगवार (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी के भागवत सरन गंगवार को 1,67,282 वोटों से हराया था। बरेली में भाजपा के छत्रपाल सिंह की जीत लगभग तय है, उन्‍होंने सपा के प्रवीण सिंह एरन को 34974 मतों से पीछे छोड़ दिया है।

बरेली सीट पर 7 मई को हुआ मतदान अब आ रहा परिणाम

बरेली में लोकसभा चुनाव की वोटिंग तीसरे फेज में 7 मई को हुई थी। अब लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के सीट वाइज रुझान 4 जून मंगलवार को सुबह 8 बजे से आने शुरु हो रहे हैं। बरेली लोकसभा सीट पर पिछले कई चुनावों से भाजपा का लगातार कब्‍जा है। मतगणना से आने वाले इलेक्शन रिजल्‍ट के ताजा आंकड़े हम लगातार आपके साथ शेयर कर रहे हैं। तो अपनी लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम देखते रहिए inextlive के साथ।

बरेली लोकसभा सीट पर किस प्रत्‍याशी को मिले कितने वोट और कौन बढ़ रहा जीत की ओर, पढ़ें:

क्रम संख्‍या बरेली लोकसभा प्रत्‍याशी और पार्टी मिले वोटों की संख्‍या
1 छत्रपाल सिंह गंगवार (बीजेपी) 567127 (+ 34804)
2 प्रवीण सिंह एरन (सपा)
532323 ( -34804)