बरेली (ब्यूरो)। मुरादाबाद मंडल ने अप्रैल माह 2024 में 138 करोड़ से अधिक का रेल राजस्व अर्जित किया है, जोकि 2023 के अप्रैल माह की तुलना में अधिक है। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद मंडल निरंतर अपने यात्रियों की सुविधाओं एवं माल यातायात पर विशेष ध्यान दे रहा है। जिस कारण रेल राजस्व में वृद्धि अर्जित कर रहा है।

इतने लाख यात्री किए बुक

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के मुताबिक अप्रैल माह में मुरादाबाद मंडल ने 49.90 यात्री बुक किए। जोकि माह अप्रैल 2023 में बुक कुल 38.42 लाख से 29.89 प्रतिशत अधिक है। मुरादाबाद मंडल ने माह अप्रैल में यात्री आय से 81.70 करोड़ अर्जित किए। जो कि 2023 में हुई 72.58 करोड़ से 12.57 प्रतिशत अधिक है।

14.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई

मुरादाबाद मंडल ने माह अप्रैल में माल यातायात आय से 40.05 करोड़ अर्जित किए, जो कि 2023 में हुई 34.33 करोड़ से 16.65 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल में विविध आय से 9.95 करोड़ अर्जित किए, जोकि 2023 में हुई 6.66 करोड़ से 49.46 प्रतिशत अधिक है। कुल आय से 138.47 करोड़ अर्जित किए, जोकि अप्रैल 2023 में हुई 120.88 करोड़ से 14.56 प्रतिशत अधिक है।