बरेली (ब्यूरो)। दीवाली की खुशियों से अब मार्केट में रौनक छाई हुई है। मार्केट सजा हुआ, दुकानों पर खरीदारों की भीड़ है और दुकानदार इससे काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। इस पर्व परQ यूं तो घर की जरूरत की सभी चीजें खरीदारी जाती हैं, पर बर्तन खरीदने की परंपरा तो शदियों पुरानी है। समय के साथ बर्तन बाजार भी आधुनिक हुआ है और दुकानों पर नए लुक और आकर्षक डिजाइन के बर्तन कस्टमर्स की पहली पसंद बने हुए हैं। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की टीम ने वेडनेसडे को शहर के बर्तन बाजार का हाल जाना और कस्टमर्स की पसंद-नापसंद को समझा। इस दौरान कस्टमर्स की पहली पसंद किचन एप्लायंसेस हैं तो बांकी बाद में। किचन एप्लायंसेस में भी वह स्टील, कॉपर और पीतल के कुक वियर ज्यादा खरीद रहे हैं।

अब तवे में नहीं जलेगी रोटी
किचन के बर्तन भी अब एडवांस और मॉडर्न हो गए हैं। किचन एप्लायंसेस के काराबारी बताते हैं कि पहले के समय में खाना बनाते समय अगर किसी काम से थोड़ी देर के लिए भी किचन से बाहर चले जाते थे तो बर्तन में खाना जल जाता था। अब ऐसे बर्तन आ गए हैं जिनमें खाना जल नहीं सकता। ऐसे किचन एप्लायंसेस में ट्राई प्लाई लगा हुआ कूकर, कड़ाई, फ्राई पेन आदि के साथ ऐसा तवा भी है, जिसमें रोटी जलती नहीं है। इस दीपावली पर ऐसे किचन एप्लायंसेस की खूब डिमांड है।

माड्यूलर किचन के अनुसार बर्तन
घरों में अब माड्यूकलर किचन का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। हर कोई अपनी कैपेसिटी के अनुसार ऐसे किचन बनवा रहा है। इस मॉडर्न किचन के लिए अब बर्तन भी मॉडर्न ही खरीदे जा रहे हैं। यही वजह है कि दीपावली पर बर्तन बाजर में छूट का ऑफर कस्टमर्स को खूब लुभा रहा है। कस्टमर्स भी इसका फायदा उठा रहे हैं और अपनी पसंद के बर्तन खूब खरीद रहे हैं।

तांबे के बर्तनों का बढ़ा क्रेज
दुकानदारों की मानें तो डिजाइनर बर्तनों में स्टील, कॉपर और पीतल के बर्तन ज्यादा डिमांड में हैं। प्लास्टिक कोटेट और और नॉन स्टिक बर्तन की डिमांड अब पहले से कम हुई है। कस्टमर्स का कहना है कि तांबे के बर्तन हेल्थ के ज्यादा सेफ और फायदेमंद हैं। इन बर्तनों में खाना पकाना हो या पानी पीना, सभी सेहत के लिए बेहतर है। दीपावली पर लोग तांबे की बोतल, तांबे का मटका अधिक खरीद रहे है।

डिजाइनर बर्तनों की भरमार
इस बार दीवाली पर बाजार में तरह-तरह के आकार और प्रकार के बर्तन उपलब्ध हैं। इनमें स्टील के बर्तन के बाहर तांबे की कोटिंग है। इसी तरह दूसरे बर्तन भी हैं जो कस्टमर्स को खासे भा रहे हैं। कलर्ड बर्तन भी कस्टमर्स को आकर्षित कर रहे हैं। यही वजह कि किचन एप्लायंससे के शोरूम्स पर डिजाइनर किचन वियर्स की भरमार है।

200 से 400 रुपए तक की डोलची
300 से 600 रुपए तक का न्यू स्टाइल जग
1500 रुपए से अधिक में कढ़ाई विद कूकर
850 रुपए कैटल
1150 रुपए हांडी सेट
380 रुपए टूल सेट
530 रुपए लंच बॉक्स
670 रुपए तांबा बोटल
980 रुपए कूल हॉट बॉटल

हमारे यहां हर डिजाइन के बर्तन उपलब्ध है। दीपावली आते ही मार्केट में रौनक आने लगती है। लोगों का रुझान बर्तन खरीदने पर ज्यादा होता है। हमारे शॉपर पर दीवाली के लिए खास डिजाइन के बर्तन उपलब्ध हैं।
मोहन अग्रवाल, बर्तन व्यापारी

अगर कस्टमर्स को स्टील, तांबा, पीतल और एल्यूमीनियम के बर्तन खरीदने हों तो मार्केट में इस तरह के बर्तनों की भरमार है। इस बार काफी वैराइटीज के बर्तन दुकान पर उपलब्ध हैं। यह बर्तन लोगों को पसंद भी आ रहे है।
जय अग्रवाल, अध्यक्ष बर्तन व्यापार एसोसिएशन