बरेली (ब्यूरो)। जीएसटी कलेक्शन बरेली जोन में लगातार बढ़ रहा है। इसमें भी कुछ सेक्टर ऐसे हैं जो बरेली के जीएसटी कलेक्शन को सबसे अधिक सपोर्ट कर रहे हैं। इसमें भी सबसे अधिक जीएसटी में सपोर्ट करने वाला ऑटो मोबाइल सेक्टर है। ऑटो मोबाइल सेक्टर से ही 31.66 परसेंट जीएसटी जोन में जमा होती है। जबकि दूसरे नम्बर पर कंट्रेक्ट वर्क है, इससे 11.48 परसेंट जीएसटी बरेली जोन से जमा होती है। यही कारण है बरेली जोन जीएसटी कलेक्शन में लगातार ग्रोथ का रिकॉर्ड बनाए हुए हैं।

लास्ट ईयर से ग्रोथ
जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार काफी ग्रोथ दर्ज हुई है। वर्ष 2022 सितंबर में जीएसटी कलेक्शन 11606 लाख रुपए हुआ था, जबकि 2023 सितंबर में 12418 लाख रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। यानि लास्ट ईयर के सापेक्ष इस बार सितम्बर माह में सात परसेंट का राइज हुआ है। अक्टूबर 2022 में जीएसटी कलेक्शन पर गौर करें तो 10448 लाख रुपए हुआ था। वर्ष 2023 अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन बढक़र 12215 लाख रुपए तक पहुंच गया। यानि लास्ट ईयर की अपेक्षा इस वर्ष अक्टूबर माह का जीएसटी कलेक्शन 16.9 परसेंट राइज हुआ है।

एफएमसीजी थर्ड नम्बर पर
जोन में सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन में जहां 31.66 परसेंट ऑटोमोबाइल सेक्टर से कलेक्शन विभाग को मिलता है। दूसरे नम्बर पर जीएसटी 11.48 परसेंट वर्क कांट्रेक्ट से प्राप्त होता है। जोन में तीसरे नम्बर पर जीएसटी 5.66 परसेंट एमएमसीजी से कलेक्शन होता है। जोन में सॉफ्ट ड्रिंक से भी जीएसटी 5.61 परसेंट देकर जोन में चौथे नम्बर पर है। जबकि पांचवे नम्बर पर 5.48 परसेंट जीएसटी कलेक्शन एडविल ऑयल से होता है।

एसआईबी करती है कार्रवाई
वित्तीय वर्ष 22 से 23 में बरेली मंडल के चारों जिलों का जीएसटी कलेक्शन 76321.10 लाख रुपए का कलेक्शन किया था, वही चालू वित्त वर्ष की छमाही में 86421.56 लाख रुपए का कलेक्शन किया गया हैं, जिसमें करीब 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं। जीएसटी बढ़ाने के लिए विभाग की टीमें लगातार काम करती हैं, विभाग की ओर से सचल दल व एसआईबी की टीम बाहर से आने वाले व्यापारियों के माल की जांच करती हैं व गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाती हैं। इसके साथ ही व्यापारियों को जागरूक करने के लिए कैंप का आयोजन किया जाता हैं।

विभाग की तरफ से लगातार टीमें जांच करती हैं। व्यापारियों को जीएसटी अपडेट रखने के लिए अवेयर भी किया जाता है। इसमें कुछ व्यापारी सेंट्रल तो कुछ स्टेट गर्वमेंट से जीएसटी के लिए रजिस्टर्ड हैं। व्यापारियों को कोई समस्या न हो, इसके लिए उनसे संपर्क किया जाता है।
ओपी दुबे, अपर आयुक्त गे्रड वन, स्टेट जीएसटी बरेली जोन