बरेली (ब्यूरो)। शादी समारोह की कोई भी रस्म आधुनिकता के रंग में रंगने से बची नहीं है। बारात का एक वह दौर भी था जब नागिन डांस की दीवानगी इसमें तारी रहती थी। दूल्हे के यार हों या दूसरे बाराती, इस डांस के लिए जमीन में लोट-पोट होने से बचता नहीं था। मुंह में रूमाल दबाकर लहराते बलखाते हुए झूमने में जितना आनंद नाचने वाले को आता था, उससे अधिक देखने वाले आनंदित होते थे। धीरे-धीरे इस नागिन डांस का रंग भी फीका पडऩे लगा और फिल्मी गानों पर डांस का क्रेज बढऩे लगा। बैंड बाजा वाले पूरी बारात में फिल्मी गानों की धून पर ही बारितयों को झूमने पर मजबूर करने लगे। इसके बाद भी बारात की बारातियों की मस्ती का ट्रेंड बदलते रहा। पंजाबी तडक़-भडक़ गानों ने भी बारातियों के दिलों पर खूब राज किया। बारात हो या बारात घर में लगा डीजे, सभी जगह डांस पंजाबी गीतों की ही धूम रहने लगी। अब पंजाबी गीतों के साथ ही हरियाणवी गीतों का भी बारात में खूब क्रेज है। इन गीतों पर बाराती जमकर डांस करते हैं।

डीजे से भी खत्म हुआ नागिन डांस
आज के दौर में बारात में नागिन डांस बिल्कुल कम हो गया है। इस संबंध में जब यूथ से बात की तो उन्होंने बताया कि अब तो शायद ही कोई नागिन डांस करता होगा। आज कल तो इतने नए-नए गाने चल रहे हैं कि उन्हीं पर बाराती डांस करते हैं। अब डीजे वाले भी नागिन डांस वाला नहीं बजाते हैं, क्योंकि यूथ को यह भाता ही नहीं है।


पतंग डांस का भी था क्रेज
बारात में डांस को लेर जब पुराने लोगों से बात की ता उन्होंने बताया कि उनके दौर में नागिन डांस के साथ ही पतंग डांस का भी खूब चलन था। अब नई जनरेशन की चाहत बदल गई है। पहले तो कई दिन पहले से बारात में जाने की तैयारी होने लगती थी। बारात में सब दोस्त मिलकर डांस करते थे। इस सबंध में कैलाश चरण सिंह कहते हैं कि अब बारात में डांस के नाम पर हुड़दंग होता है। बारात के उल्लास में भी लड़ाई दंगे होते हैं।


हरियाणवी गानों का अब क्रेज
डांस के बारे में जब दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने यूथ से बात की तो उन्होंने बताया कि शादी हो या पार्टी, आज कल सबसे ज्यादा हिट तो हरियाणवी सांग्स हैं। इस दौरान कही भी शादी होती हैं तो हम लोग ग्रुप में हरियाणवी गानों पर डांस करते हैं। इस अवसर पर काफी दिन पहले से ही डांस की प्रैक्टिस करने लगते हैं। हरियाणवी गाने में डांस के लिए यूथ को भाने वाले गानों में कौन कहे बहू काले की और 52 गज का दामन पहन मटक के चलूंगी आदि शामिल हैं।


दोस्त हो गए बिजी
बारात में सबसे ज्यादा कोई मस्ती करते हैं तो वह हैं दूल्हे के यार। पहले किसी दोस्त की शादी होने पर दूसरे दोस्त पहले ही तैयारी में जुट जाते थे। बारात में डांस के संबंध में जब यूथ से बात की तो उनका कहना है कि अब तो दोस्तों के पास भी टाइम की शॉर्टेज हो गई है। अब हर कोई अपनी स्टडी या करियर के लिए ज्यादा चिंतित रहता है्र। पहले किसी दोस्त की शादी तय होते ही दूसरे दोस्त उसके घर में ही डेरा जमा लेते। अब दोस्त भी फॉर्मलटी निभाते हैं। अब सब अपने अपने मन का गाना चला कर अलग-अलग डांस करना ही पसंद करते हैं।

वैसे तो में सभी गानों पर डांस कर लेता हूं। नागिन डांस का तो पहले क्रेज होता होगा अब तो ऐसा नहीं है। किसी की भी शादी हो या पार्टी, अधिकतर हरियाणवी गाने बजते हैं। हम लोगों को इन गानों पर डांस करते बहुत मजा आता है।

अंश,

जब भी किसी के घर से शादी या दूसरी पार्टी का इनविटेशन आता है तो सबसे पहले यही मन में आता है कि डीजे पर डांस करने को मिलेगा। डीजे पर तो फास्ट म्यूजिक वाले गानों पर पर डांस करने को बनता है। नागिन डांस को लेकर अब यूथ में कोई क्रेज नहीं है।
विशाल, स्टूडेंट

शादी समारोह में सबसे ज्यादा दोस्तों के साथ डांस करने में मजा आता है। वैसे तो कोई सा गाना हो हम डांस के लिए तैयार हो जाते हैं, पर जब डीजे में डांस करने की बात आती है तो हरियाणवी गाने ही भाते हैं। सभी दोस्त इन्हीं गानों पर डांस करना पसंद करते हैं।

देवांश

वैसे तो हम लोग स्टडी करने में बिजी रहते हैं, पर जब किसी दोस्त की शादी होती है तो डांस करने में पीछे नहीं रहते हैं। अब सब बॉलीवुड और हॉलीवुड के गीतों पर डांस करते हैं। कुछ गाने ऐसे भी हैं जिन पर अकेले ही डांस करने में मजा आता है। ग्रुप डांस के लिए तो पंजाबी या हरियाणवी गीत ही अच्छे लगते हैं।

हिमाक्ष