बरेली (ब्यूरो)। संडे की देर रात जंक्शन पर किन्नरों ने नकली किन्नरों को घेर लिया। इसके बाद बीच रोड पर नकली किन्नरों की जमकर पिटाई लगाई गई। इसके बाद रोड पर तमाशा देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद नकली किन्नर को असली किन्नर पीटते हुए जंक्शन पुलिस चौकी पहुंच गए। जहां पुलिस ने सुभाषनगर थाना क्षेत्र का मामला बताकर उन्हें सुभाषनगर भेज दिया।

भीड़ ने बनाई वीडियो
घटना संडे की रात करीब 12 बजे की है। जंक्शन के सामने हनुमान मंदिर के पास स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे किन्नरों ने दो किन्नरों को दबोच लिया। इस दौरान मौका पाकर एक किन्नर फरार हो गया। जबकि एक किन्नर को दूसरे किन्नरों ने घेर लिया। इस दौरान स्कूटी से आए किन्नरों ने खुद को गद्दी का असली किन्नर बताकर पकड़े गए किन्नर को पीटना शुरू कर दिया। शुरुआत में पकड़े गए नकली किन्नर ने मोर्चा लेना चाहा। लेकिन खुद को गद्दी का किन्नर बताकर पीटने वाले हावी हो गए। इसके बाद उसे पीटते हुए किन्नर जंक्शन पुलिस चौकी पर ले गए। चौकी पर तैनात पुलिस ने मामला सुभाषनगर क्षेत्र का बताकर सुभाषनगर भेज दिया। इस पूरे प्रकरण में दौरान लोगों की भीड़ जमा रही। भीड़ में मौजूद लोग किन्नरों के झगड़े की वीडियो बनाते रहे। जो रात में ही वायरल कर दी गई। शहर कोतवाल दिनेश शर्मा ने बताया कि मामला जंक्शन चौकी पर पहुंचा था। लेकिन घटना स्थल सुभाषनगर था। यही वजह है कि उन्हे सुभाषनगर भेज दिया गया था। जबकि सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश राय ने बताया कि इस तरह का कोई भी मामला थाने नहीं आया। अगर आता है। तो कार्रवाई की जाएगी।

रात होते ही एक्टिव होते हैं किन्नर
रात होते ही जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया और उसके बाहर रोड पर कॉल गर्ल के साथ-साथ किन्नर भी एक्टिव हो जाते है। जो वहां वहां गुजरे वाले यात्रियों को परेशान करते है। किन्नर और कॉल गर्ल की वजह से अन्य लोग भी पहुंचते है।