बरेली (ब्यूरो)। भीषण गर्मी ने लोगों को इतना परेशान कर दिया है कि लोग अभी से ही मानसून का इंतजार करने लग गए हैैं जिससे उन्हें कुछ राहत मिले। 2016 के बाद 2024 ऐसा साल है जो सबसे अधिक गर्म है। शहर में भले ही पारा 43, 44 और 45 डिग्री जा रहा है, लेकिन गर्म हवाओं की वजह से 50 डिग्री वाली फीलिंग आ रही है। अत्यधिक गर्मी के चलते मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शरीर को जला देने वाली धूप की वजह से दोपहर में सडक़ें सुनसान हो गई हैैं। दोपहर में कोई भी बाहर नहीं निकलना चाहता है। यहां तक शहर के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। श्यामगंज, चौकी चौराहा, डेलापीर, कुतुबखाना आदि कई जगाहों पर शांती छाई हुई है। नौ तपा में सूर्य 15 दिन के लिए रोहणी नक्षत्र में गोचर करने लगता है। वहीं इन 15 दिनों में पहले के 9 दिन सबसे ज्यादा गर्मी होती हैं। यह नौ तपा दो जून तक रहेंगे। वहीं बारिश होने की अभी दूर-दूर तक कोई आशंका नहीं है।

जून तक यहीं हाल

सूरज की ताप इतनी ज्यादा है कि लोगों को घरों से बाहर निकलना ही मुश्किल हो रहा है। शहर में पारा लगातार 40 से 45 डिग्री बना हुआ है। ऐसे में तेज धूप और साथ में चल रही गर्म हवा या कहे की लू थपेड़े मार रही है।

कूलर-एसी की डिमांड ज्यादा

गर्मी के रौद्र रूप के बचने के लिए हर कोई मशक्कत कर रहा है। ऐसे में नॉर्मल सीलिंग फैन से तो कुछ होने वाला नहीं है। जिसे देखते हुए मार्केट में एसी और कूलर की काफी ज्यादा डिमांड बढ़ गई है। लोग जमकर एसी कूलर खरीद रहे हैैं। वहीं डिमांड को देखते हुए सामानों में 5 से 10 प्रतिशत की वृद्धी देखने को मिली है।

पशु पक्षियों पर हीटवेव का असर
भीषण गर्मी का असर इंसानों पर तो हो ही रहा है। वहीं पशु पक्षी भी इस गर्मी से परेशान है। पड़ों की कटीई की वजह से शहर में छाव मिलना काफी मुश्किल हो गया है। वहीं बात अगर जंगलों की करें तो धीरे-धीरे जंगल भी सिमटते जा रहे हैैं।

आईस्क्रीम और जूस बन रहे सराहा
इस गर्मी में खुद को कूल और ठंडा लोग आई स्क्रीम और जूस को अपना सहारा बना रहे है। जिससे वे अपने बॉडी टंप्रेचर को मेनटेन कर सकें। वहीं लोग दोपहर में बाहर निकले के बारे में सोच ही नहीं रहे है। जरूरी काम के वक्त ही बाहर निकल रहे हैैं।