यह भी जानें

-11 शहरों में शुरू की जा रही सेफ सिटी परियोजना

-16 स्थानों पर बनाए जाएंगे पिंक बूथ

-1 मार्च को लखनऊ में में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ

- महिलाओं की निगरानी को लगेंगे कैमरे, पिंक बूथ, पुलिस भी रहेगी मौजूद

बरेली : यह खबर बरेलियंस के काफी खास है। अपना शहर अब सिर्फ स्मार्ट नहीं होगा, बल्कि यह सुरक्षित भी बनेगा। प्रदेश सरकार ने शहर को सेफ सिटी बनाने का फैसला लिया है। प्रदेश के 11 शहरों के साथ ही यहां भी सेफ सिटी परियोजना शुरू हो रही है। इसके लिए शासन ने अधिकारियों से तैयारी पूरी करने को कहा है। अधिकारियों ने सेफ सिटी परियोजना की सेफ सिटी परियोजना की डीपीआरए टेंडर डाक्यूमेंट तैयार करना शुरू कर दिया है।

ये होगा डेवलपमेंट

सेफ सिटी परियोजना के तहत शहर में सौ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 16 स्थानों पर पिंक बूथ बनाए जाएंगे। जिन पर पुलिस विभाग दो-दो महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी। सौ से ज्यादा पुलिस पेट्रोलियम वैन तैनात की जाएंगी। नगर निगम की निर्माणाधीन बिल्डिंग में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर यानि आईसीसीसी तैयार किया जा रहा है। इसी सेंटर से सेफ सिटी परियोजना का इंटीग्रेटेड स्मार्ट कंट्रोल रूम भी बनेगा। इसकी तकनीकी टीम अलग रहेगी।

मिलेगा सुरक्षित मौहाल

परियोजना के तहत पिंक बूथ, पिंक आउट पोस्ट, आशा ज्योति केंद्र को भी विकसित किया जाएगा। जिसमें रेस्क्यू वैन, कंप्यूटर, लैपटाप, टैबलेट्स, इंटरनेट कनेक्टिविटी, एसी, कूलर आदि सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से रात में संवेदनशील डार्क स्पाट पुलिस विभाग तैयार करेगा। राजकीय बाल गृह बालक, राजकीय संप्रेषण गृह, राजकीय महिला शरणालय के लिए वाहन खरीदे जाएंगे। इस योजना से महिलाओं को शहर में सुरिक्षत माहौल मिल सकेगा।

अफसरों ने किया मंथन

सेफ सिटी परियोजना में बरेली समेत 11 शहरों को शामिल किया गया है। पिछले दिनों एक मार्च को लखनऊ में में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें बरेली सहित मेरठ, सहारनपुर, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी, वाराणसी, प्रयागराज और मुरादाबाद के अधिकारी शामिल हुए। बरेली से सीओ यातायात, मुरादाबाद से आईटी ऑफिसर, पीएमस, सहारनपुर से 10 अधिकारी कार्यशाला में शामिल हुए थे। कार्यशाला में सेफ सिटी बनाने को लेकर अधिकारियों ने मंथन किया।

सेफ सिटी परियोजना में महिलाओं को सुरक्षा व सुविधा देने के काम होने हैं। शहर में पिंक शौचालय व पिंक बूथ का निर्माण किया जाना है। कई सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। जिनका एक कंट्रोल रूम होगा। नगर आयुक्त के निर्देश पर परियोजना की तैयारी की जा रही है। परियोजना में कई काम पुलिस विभाग व महिला बाल कल्याण विभाग को भी कराने हैं।

बीके सिंहए मुख्य अभियंता, नगर निगम