(बरेली ब्यूरो)। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली जोन में पुलिस ने तैयारियां पूरी कर रखी है। एडीजी जोन राजुकमार के नेतृत्व में बरेली जोन में आने वाले सभी नौ जिलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कुल 46 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सबसे अधिक मामले बदायूं में 18 दर्ज किए गए हैं। वहीं पीलीभीत में इसकी संख्या शून्य है। इसी प्रकार कुल 23 अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी। जबकि कुल 1375 अवैध शस्त्र भी पकड़े हैं। इन सबसे अलग विधानसभा चुनाव में डेढ़ लाख लीटर से अधिक शराब खपाने की तैयारी थी जिसे पुलिस ने पकड़ा है। बरामद शराब की कीमत तीन करोड़ आठ लाख 85 हजार रुपये बताई जा रही है। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस ने जहां शांतिभंग में चार लाख लोगों को पाबंद किया है। वहीं तीन लाख लोगों को मुचलका भी पाबंद किया है। इसके अलावा चेकिंग के दौरान 62,90,351 रुपये भी जब्त किए गए।


अब तक बरेली जोन में हुई कार्रवाई पर
बरेली जोन में बरामद अवैध शस्त्र : 1375
अवैध कारतूस बरामद : 1295
पकड़ी गई अवैध शस्त्र फैक्ट्री : 23
लाइसेंसी असलाहा जमा : 1,06,735
शांति भंग में पाबंद किए गए लोग : 4,03,555
पाबंद मुचलका : 3,05,677
गैर जमानती वारंट की तामील के लिए गिरफ्तारी : 2719
आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए दर्ज एफआइआर : 46
अवैध शराब बरामद : 1,52,167 लीटर
बरामद शराब की कीमत : 3,08,85,442 रुपये
चेङ्क्षकग के दौरान जब्त धनराशि : 62,90,351 रुपये
मादक पदार्थों की बरामदगी : 167 किलो
बरामद मादक पदार्थ का मूल्य : 1,81,90,315 रुपये
तस्करों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू : 05

जिलेवार हुई बरामदगी पर
जिला - बरामद शराब ली। - आचार संहिता उल्लंघन में दर्ज मुकदमे - बरामद अवैध शस्त्र - बरामद कारतूस
बरेली - 11009 - 06 - 113 - 75
बदायूं - 21154 - 18 - 194 - 135
पीलीभीत - 27628 - 00 - 181 - 223
शाहजहांपुर - 9739 - 02 - 128 - 100
मुरादाबाद - 20781 - 03 - 140 - 114
बिजनौर - 36382 - 04 - 198 - 292
रामपुर - 3290 - 01 - 94 - 86
अमरोहा - 16000 - 05 - 208 - 187
संभल - 6184 - 07 - 119 - 83
कुल - 152167 - 46 - 1375 - 1295

वर्जन :
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी तैयारियां करने के साथ ही कार्रवाई की जा रही है। चुनाव आयोग की ओर से जारी निर्देशों का सभी जगह सख्ती से पालन कराया जाएगा। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- राजकुमार, एडीजी बरेली जोन