बरेली( ब्यूरो)। महिलाएं पुरुषों पर नहीं बल्कि खुद निर्भर हों तभी महिला सशक्तिकरण का मंत्र पूरा होगा। यह बात डीएम मानवेंद्र सिंह ने 'महिलाओं के हक की बातÓ कार्यक्रम के दौरान थर्सडे को कलेक्ट्रेट में कही। दरअसल डीएम मानवेन्द्र सिंह थर्सडे दोपहर 12 बजे से 'महिलाओं के हक की बातÓ में महिलाओं की पीड़ा सुन रहे थे। इस दौरान सबसे अधिक महिलाएं बेटी होने पर घर से निकाल देने की शिकायत लेकर पहुंचीं। इस दौरान डीएम मानवेंद्र सिंह के साथ, सीडीओ चन्द्र मोहन गर्ग, बीएसए विनय कुमार, डिप्टी सीपीओ नीता अहिरवार, नगर आयुक्त अभिषेक आंनद आदि मौजूद रहे। डेढ़ बजे तक चली सुनवाई के दौरान 10 महिलाओं ने अपनी कंप्लेन सुनाई, शिकायतें सुनकर डीएम ने संबंधित विभागों को शिकायत निस्तारण करने का निर्देश दिया।


1 बेटी होने पर घर से निकालाकेस-
मुम्बई निवासी शबनम की शादी 8 वर्ष पहले बहेड़ी निवासी शफीक के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक चलता रहा, लेकिन जब शबनम प्रेग्नेंट हुई तो ससुराल वालों का कहना था कि बेटी हुई तो घर में नहीं रखेंगे। शहनाज नेे बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वालों ने अधिक प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। शबनम ने बताया कि ज्यादा परेेशान किया तो वह पुलिस के पास गई। उस समय पुलिस ने सुलह तो करवा कर घर भेज दिया, लेकिन थोड़े दिन बाद फिर उसे ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। जब शबनम को कहीं समाधान नहीं मिला तो आज वह हक की बात कार्यक्रम में डीएम से मिलने के लिए पहुंची।
---
केस-2 रेप केस में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। एक बेटा जो दिमागी तौर पर कमजोर है, एक बेटी है। गुजारा करने के लिए उसके पास कोई साधन नहीं है। पास के रहने वाला युवक उसे आए दिन परेशान करता था, आरोप है कि आरोपित ने महिला को एक दिन घर में दबोच लिया और उसके साथ रेप किया। महिला ने सबंधित थाने में शिकायत पत्र दिया लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद भी महिला सीओ फस्र्ट से मिली तब भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसके बाद पीडि़ता ने डीएम से खुद की जान का खतरा बताते हुए मदद की गुहार लगाई।

केश-3 भेज दिया तलाक का नोटिस
थाना सुभाष नगर क्षेत्र की रहने वाली साक्षी गोस्वामी की शादी 2015 में मोहल्ले के ही हरेंद्र गिरी से हुई थी। शादी के बाद उसके जब बेटी हुई तो ससुराल वाले उसे तंग करने लगे। पति चाहता कि उसे बेटा हो जिसकी वजह ससुराल वालों ने उसे प्रताडि़त करना शुरु कर दिया। जब वह दोबारा प्रग्नेंट हुई तो पति ने कहा कि अगर बेटा नहीं हुआ तो तुम इस घर में नहीं रह सकोगी। साक्षी को फिर बेटी ही हुई जैसे ही उसके ससुराल वालों को पता चला तुरंत उसे मायके छोड़ गए। एक बार भी बेटी को नहीं देखा। राधा पिछलेे कई महीनों से दोनों बेटियों को लेकर अपने पिता के घर रह रही है। वह पति के साथ रहना चाहती है लेकिन पति ने तलाक का नोटिस भेज दिया। मामले में डीएम ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

केश-4 जॉब का झांसा देकर किया रेप
सुभाष नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला डीएम मानवेंद्र सिंह के पास शिकायत लेकर पहुंची। महिला ने बताया कि पिछले वर्ष शहर के ही एक बीज भंडार पर उसकी मुलाकात करन नाम के युवक से हुई। आरोप है कि आरोपित ने सहानुभूति दिखते हुए जॉब का झांसा दिया और कुछ दिनों के बाद करन सिंह ने महिला को फोन करके बुलाया। जब महिला वहां पहुंची तो देखा कि वहां कोई नहीं था। मौका देखकर करन सिंह ने महिला से रेप किया। जब महिला ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। परेशान महिला न्याय की गुहार लगाने डीएम ऑफिस पहुंची।

केस-5 मिल रही जान से मारने की धमकी
सुभाष नगर क्षेत्र की रहने वाली सपना की शादी 30 नवम्बर 2020 को शहर के ही ललित नाम के युवक के साथ हुई। सपना का कहना है कि शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा। लेकिन उसके पति के एक्सीडेंट होने के बाद उसकी जिंदगी जैसे बदल गई। उसके ससुराल वालों ने उस परेशान करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि एक्सीडेंट के बाद पति ने भाई के साथ रहने के लिए प्रेशर बनाना शुरू कर दिया। सपना ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया, महिला किसी तरह मौका पाकर मायके पहुंची। थाने में जाकर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई उसके बावजूद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसे जान से मारने की धमकी भी मिलने लगी। 'खुद सशक्त बनें, तभी होगा नारी सशक्तिकरणÓ