Youth में दिखा उत्साह

अर्ली मार्निंग से ही मंदिरों में बरेलियंस की भीड़ दिखाई दी। इनमें लेडीज और यूथ बड़ी संख्या में मौजूद रहा। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि से शिवलिंग का पूजन किया। यूं तो बारिश न होने से गर्मी बढ़ती गई, पर बरेलियंस को मंदिर तक पहुंचने में काफी आसानी हुई। बारिश में होने वाले जलभराव की वजह से कुछ इलाकों से तो घर से निकलना भी दूभर हो जाता है।

कांवडिय़ों ने किया जलाभिषेक

अलखनाथ और धोपेश्वर नाथ मंदिर में कांवडिय़ों ने बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया। इनमें से अधिकांश कांवडिय़े हरिद्वार से कांवड़ लेकर यहां पहुंचे थे। नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की ओर से सुबह आठ बजे तपेश्वरनाथ मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक किया गया। पशुपतिनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ पूजा का क्रम शुरू हुआ। वनखंडीनाथ मंदिर से 11 जुलाई क ो कांवडिय़ों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना होगा।