-दिवाली के मौके पर की विधि-विधान से की गई पूजा-अर्चना

-रातभर चलता रहा आतिशबाजी का दौर, दीयों से किया घर को रौशन

>BAREILLY

दीपों का पर्व दीपावली वेडनसडे को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली के मौके पर पूरा शहर जैसे जन्नत की तरह सजा था। शहर में झालरों की जगमगाहट और दीपों की झिलमिलाहट का नजारा देखते ही बन रहा था। वहीं दीपावली पर घर-घर में मां लक्ष्मी और गणपति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने सुख और शांति की कामना की। इसके बाद शुरू हुआ आतिशबाजी का दौरान सुबह तक चलता रहा। इस दौरान आतिशबाजी की रौशनी से आसमान नहा उठा।

घर-घर हुई लक्ष्मी-गणेश पूजा

दिवाली के त्योहार को हर्षोल्लास से मनाने के लिए लोग लम्बे समय से काफी तैयारियां में लगे थे। घरों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई कराई गई थी। वेडनसडे को सबने घर को रंगी-बिरंगी चायनीज झालरों और मंदिरों को तरह-तरह के फूलों से सजाया। घर के बाहर आकर्षक रंगोली बनाई। उसके बाद शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना का दौर चला। भक्तों ने विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।

घर में जलाए गए दीये

दिवाली के मौके पर लोगों ने घरों में दीये जलाए। लोग ने अपने घरो में परिवार के सदस्यों के साथ परंपरागत मिट्टी के दीये के अलावा डिजाइनर दियों से भी रोशनी की। जिस दम लोगों ने दीयों को घरों में रोशन उस वक्त घरों की खूबसूरती देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों वक्त वहीं ठहर गया हो।

रौशनी से नहाया आसमान

पूजा-अर्चना के बाद आतिशबाजी का जो दौर शुरू हुआ। वह सुबह तक चलता रहा। बच्चों ने अपने घरों में फुलझड़ी, अनार की रोशनी पर होने पर खूब एंज्वाय किया। वहीं युवाओं ने सुतली बम रॉकेट छोड़े। सबसे ज्यादा अटै्रक्टिव कई आवज वाले बमों ने किया। इस तरह के बम आसमान की ओर गए और रौशनी के साथ बोले। सात रंगों की रौशनी आसमाने रौशनी से नहा उठा।

गले-मिलकर दी शुभकामनाएं

दीपावली के अवसर पर हर कोई जश्न में डूबा नजर आया। घर से लेकर रोड तक रौनक रही। सभी ने अपने-अपने अंदाज में दीपों के पर्व को सेलीब्रेट किया। वहीं लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर खील, खिलौने, परमल और मिठाइयां देकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। गले मिलने और शुभकामनाएं देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

मिठाई की दुकानों पर रही भीड़

दीपावली के मौके पर एक दूसरे का मुंह मिठा कराने के लिए लोगों ने जमकर मिटाई की खरीदारी की। शहर में जगह-जगह रोड किनारे अस्थाई मिठाई की दुकानें सजीं थीं। जहां पर मिठाई लेने के लिए लोगों की जबर्दस्त भीड़ रही। कुछ लोगों ने पहले से मिठाइयों को आर्डर किया था तो लोगों ने मौके पर ही मिठाई की खरीदारी की।