- मौला नगर पीएचसी पर तैनात डॉक्टर पर लगा आरोप

- शासन ने लिया संज्ञान, हेल्थ विभाग ने मांगा जबाव

बरेली : सरकारी मुलाजिमों की कार्यशैली के भी क्या कहने, अब एक महिला डॉक्टर पर अपने घर में अवैध रूप से दवाओं का स्टॉक करने का आरोप लगा है। हैरत की बात तो यह है कि यह आरोप महिला डॉक्टर के पति ने शासन को पत्र भेजकर लगाया है। अब शासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट को अग्रिम कार्रवाई के लिए आदेशित किया है।

क्या है पूरा मामला

आंवला के गांव बिलई निवासी कैलाश कुमार सिंह ने एक सितंबर को मुख्य सचिव स्वास्थ्य को पत्र भेजकर शिकायत की। उनके अनुसार शहर के स्टेडियम रोड स्थित आनंद बिहार कॉलोनी में उनके मकान में उनकी डॉक्टर पत्‍‌नी जो कि मौला नगर पीएचसी पर तैनात हैं, वह अवैध रूप से दवाओं और सर्जिकल उपकरणों का स्टॉक कर रही हैं। जो कि पूर्णतया प्रतिबंधित है। पत्‍‌नी से उनका पिछले चार साल से पारिवारिक विवाद चल रहा है। दवाओं का अवैध भंडारण होने से वह अपने ही मकान में नही रहे पा रहे हैं। मामला गंभीर है इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए।

शहर की पीएचसी पर तैनात महिला डॉक्टर पर उसके पति ने दवाओं के अवैध भंडारण के आरोप लगाए हैं। शासन की ओर से मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जांच के लिए अधिकारी नामित कर दिया गया है।

डॉ। आरएन गिरी, प्रभारी सीएमओ।