बरेली(ब्यूरो) ईद-उल-अजहा का त्योहार मुल्क भर में 10 जुलाई को मनाया जाएगा। नमाज को लेकर ईदगाह, शहर भर की प्रमुख दरगाहों, खानकाहों समेत सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में तैयारियां की जा रही है।

खरीबों का रखें खास ख्याल
दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने सभी देशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ये त्योहार प्यार, मोहब्बत और खुशियों का त्योहार है। हमें ये सीख (शिक्षा) भी देता है कि अल्लाह की राह में अपनी प्यारी से प्यारी चीज भी क़ुर्बान करने से पीछे न हटे। सभी लोग आपसी गिले शिकवे मिटा कर मिलजुल इस त्योहार को मनाए। गरीबों का खास ख्याल रखें।

सभी मस्जिदों में तैयारी पूरी
मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि शहर भर की मस्जिदों में ईद की नमाज का सिलसिला शुरू सुबह 5.45 शुरू होगा, जो 10.30 तक चलेगा। ईदगाह समेत शहर भर की सभी छोटी बड़ी मस्जिदों की इन्तेजामिया कमेटी ने नमाज का वक्त मुकर्रर (तय) कर दिया है। ्र
ईद की मुख्य नमाज बाकर गंज स्थित ईदगाह में 10 बजे अदा की जाएगी। सबसे पहले दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद में सुबह 5.45 बजे वहीं सबसे आखिर में दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में 10.30 बजे नमाज होगी।

6:00 साहूकारा की अनार वाली मस्जिद।
6:30 खन्नू मोहल्ले की अबू बकर मस्जिद, बांसमण्डी की पतंगशाह मस्जिद।
7:00 खानकाह ए शराफतिया, सीबीगंज जामिया-तुर-रजा की हामिदी मस्जिद, सैलानी की हबीबिया रजविया मस्जिद, कांकर टोला की छह मीनारा मस्जिद, कोतवाली की मोती मस्जिद, जखीरा की इमली वाली मस्जिद, बालजती की गुरुड वाली मस्जिद, शाहमत गंज की हबीब शाह मस्जिद, एजाज नगर गौटिया की पुरानी मस्जिद, बाग अहमद अली की नई मस्जिद।
7:30 खानकाह ए वामिकिया, जसोली की पीराशाह मस्जिद, कटरा चांद खान की मस्जिद काले खां, कुमार टाकीज की हाते वाली मस्जिद।
8:00 चौकी चौराहा वाली मस्जिद, घेर जाफर खां की मिर्जाई मस्जिद, आजम नगर की हरी मस्जिद, कुतुबखाना की सुनहरी मस्जिद, कैंट की बीआई बाजार मस्जिद, आवास विकास कालोनी की मस्जिद।
8:30 गुलाब नगर की दरगाह बशीर मिया।
9:00 किला की जामा मस्जिद, दरगाह शाहदाना वली मस्जिद, कचहरी वाली मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती-ए-आजम मस्जिद, तोपखाना कैंट की बड़ी मस्जिद।
9:30 खानकाह-ए-नियाजिय़ा की बीबी गरीब नवाज मस्जिद, सिविल लाइंस की नोमहला मस्जिद।