बरेली(ब्यूरो)। आईएमए चुनाव के लिए अब एक दिन बाकी है। रविवार सुबह आठ बजे से पोङ्क्षलग शुरू हो जाएगी। इस बार चुनाव प्रमुखता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पीआरओ और सदस्य के लिए होगा। बाकी के पदों पर निर्विरोध चयन कर लिया गया है। रविवार को ही वोटों की गिनती कर अगले अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। डाक्टरों ने अभी से तैयारियां पूरी कर ली हैं। वोङ्क्षटग सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। आधा घंटा इंतजार के बाद साढ़े पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। शाम सात से साढ़े सात बजे के बीच अगले सत्र के विजेता पद के अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। इस बार पूरा चुनाव की वीडियो रिकार्डिंग होगी। जिससे बाद में कोई भी किसी भी तरह का आरोप न लगा सके। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए इस बार दो दावेदार डा। डीपी गंगवार और डा। राजीव गोयल हैं। तो वहीं, उपाध्यक्ष पद के दावेदारों में डा। लतिका अग्रवाल, डा। मनोज कुमार अग्रवाल, डा। एमएम अग्रवाल और डा। विपुल अग्रवाल हैं। उपाध्यक्ष के लिए दो पद हैं। पीआरओ के एक पद के लिए डा। मोहम्मद तबरेज आलम और डा। निकुंज गोयल के बीच टक्कर होनी हैं।