-सेना के जवान में ट्रेन में दो बार की छेड़छाड़, बरेली जंक्शन जीआरपी ने दर्ज किया मुकदमा

बरेली : डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली 02503 राजधानी एक्सप्रेस में रविवार रात सेना के एक जवान ने 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। बच्ची की मां ने कंट्रोल को मामले की जानकारी दी। बिहार के छपरा में हुई घटना पर बच्ची की मां ने जीआरपी को सूचना दी। जहां सेना के जवान ने नौकरी जाने की बात कहते हुए माफी मांगी। महिला द्वारा रात होने व माफी मांगे जाने पर उसकी हरकत को नजरंदाज कर दिया, लेकिन ट्रेन के कुछ दूर चलने के बाद उसने फिर से गंदे इशारे व छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। ट्रेन के लखनऊ पहुंचते ही महिला ने कंट्रोल पर शिकायत की। जिसे देख आरोपित चलती ट्रेन से उतरकर भाग गया। ट्रेन लखनऊ से चल देने के कारण मामले को बरेली जंक्शन जीआरपी को कंट्रोल ने ट्रांसफर कर दिया। यहां अपने निर्धारित समय 9.12 की जगह ट्रेन 10 मिनट पहले पहुंच गई। महिला ने सेना के जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

दर्ज कराया केस

जीआरपी थाना प्रभारी विजय सिंह राणा ने बताया कि रविवार की रात गुवाहाटी के नूनमाती में एक अपार्टमेंट में रहने वाला परिवार डिब्रुगढ़-नई दिल्ली (02503) से दिल्ली जा रहा था। सोमवार सुबह 9.02 बजे ट्रेन बरेली पहुंची। जहां महिला से तहरीर ले पूरी ट्रेन में उसकी तलाश की गई। कुछ यात्रियों ने बताया कि वह लखनऊ में चलती ट्रेन से कूद गया था। महिला ने बताया की उसकी कोच बी-5 में तीन सीट आरक्षित थीं। गुवाहाटी से वह नई दिल्ली अपनी दो बेटियों के साथ जा रही थी। उसी कोच में पहली केबिन में सेना का एक जवान था, जो मेरी दस साल की बेटी को देखकर अश्लील हरकत कर रहा था। रात पौने दस बजे का समय था। कई बार उसने अश्लीलता की। विरोध करने में कोच में सवार कई यात्रियों ने भी जवान को फटकार लगाई। थोड़ी देर बाद फिर से रास्ते में उसने बच्ची को देखकर अश्लीलता करनी शुरू कर दी। तभी टीटीई के माध्यम से महिला ने सुबह 6 बजे रेल कंट्रोल को सूचना दी। तब तक ट्रेन लखनऊ से निकल चुकी थी। ट्रेन बरेली आने पर जीआरपी ने महिला और उसकी बेटी के वीडियो रिकार्डिंग बयान दर्ज किए। महिला की तहरीर पर सेना के अज्ञात जवान के खिलाफ 354 (क) आईपीसी और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कंट्रोल से सूचना मिली थी कि राजधानी एक्सप्रेस में 10 वर्षीय बच्ची से किसी सेना के जवान ने छेड़छाड़ की थी। जंक्शन में ट्रेन आते ही महिला व बच्ची के बयान दर्ज कर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- विजय सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी

बर्थ नंबर 70 खोलेगी जवान की पहचान

चलती ट्रेन से फरार सेना के जवान की तलाश जीआरपी सीट नंबर से करेगी। थाना निरीक्षक ने बताया कि सीट नंबर से यात्री की डिटेल निकलवा उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपित सेना का जवान उस बोगी की बर्थ नंबर 70 पर सफर कर रहा था। जंक्शन पर महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। लेकिन घटना बिहार के छपरा की थी। आरोपित लखनऊ स्टेशन के पास उतरकर भागा है। इसलिए एफआइआर को छपरा जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है। आगे की जांच छपरा जीआरपी करेगी।

राजधानी एक्सप्रेस में पहले भी सेना के जवान कर चुके हैं छेड़छाड़

- 24 फरवरी 2021 को डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही अप डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी आठ के सीट संख्या 17 पर 25 वर्षीय असम निवासी गिरफ्तार कर लिया गया था।

- 17 अक्टूबर 2017 में चंदौली के मुगलसराय स्टेशन पर छेड़छाड़ के आरोप में सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया था।

- 18 जून 2014 को एकच्आठ वर्षीय बच्ची के साथ वेंडर ने छेड़छाड़ की थी। जिसे बरेली जंक्शन पर गिरफ्तार किया गया था।