बरेली(ब्यूरो)। आजादी के अमृत महोत्सव का उल्लास सोमवार को चहुंओर दिखाई दिया। एडीजी जोन राजकुमार को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न गोल्ड से सम्मानित किया गया। अपर राज्य रेडियो बरेली अधिकारी लक्ष्मण ङ्क्षसह, निरीक्षक परिवहन गयाशंकर मिश्रा एवं उपनिरीक्षक न्यायालय सुरक्षा शेखर ङ्क्षसह को राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही निरीक्षक नीरज मलिक, मुख्य आरक्षी भारत ङ्क्षसह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, निरीक्षक गोपनीय देवेंद्र पाल ङ्क्षसह, उपनिरीक्षक जगत ङ्क्षसह, मेवाराम, मुख्य आरक्षी कुशलपाल को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न व उप निरीक्षक प्रतीक शर्मा, रामवीर ङ्क्षसह को पुलिस महानिदेशक के सिल्वर प्रशंसा चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। यूपी-112 से मुख्य आरक्षी अजय पांडेय, अजयपाल ङ्क्षसह, रवींद्र ङ्क्षसह, आरक्षी प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार व होमगार्ड ओमेंद्र ङ्क्षसह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस कार्यालयों के साथ पुलिस अधिकारियों ने रामगंगा नदी पर महोत्सव मनाया। एडीजी जोन राजकुमार, आइजी रेंज रमित शर्मा, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज समेत पुलिस अफसरों ने जल पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ के साथ रामगंगा नदी स्थित चौबारी घाट पर जल नौका तिरंगा मार्च निकाला। पुलिस सेवा में बेहतर योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। यूपी-112 के आरक्षी गजेंद्र ङ्क्षसह व विशाल यादव को जनपद में सर्वाधिक बार पीआरवी आफ द डे चयनित किए जाने पर यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ से प्रशस्ति पत्र दिया गया। उप निरीक्षक रामसुमिरन मिश्रा को राष्ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा की गई।