पुलिस के पास लगातार आ रही शिकायतें

पुलिस ऐसे लोगों को कर रही गिरफतार

बरेली : शहर में छह कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद भी लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर से आए हजारों लोगों की वजह से अब बरेली वासी परेशान हैं। बाहर से आए यह लोग खुद को क्वारंटाइन करने की बजाय घरों से बाहर निकलकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे परेशान लोग लगातार थाना प्रभारियों व यूपी 112 को फोन कर रहे हैं। संजय नगर में एक महिला के बीमार होने की सूचना दी गई। आरोप है कि महिला ने लोगों से झगड़ा भी किया। प्रेमनगर, कैंट समेत कई थानों से ऐसी शिकायतें आयीं। गांवों से भी शिकायतें पुलिस के पास पहुंच रही हैं। पुलिस सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रही है और लॉकडाउन का पालन न करने वालों को एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार भी कर रही है। पुलिस 23 मार्च से लॉकडाउन का पालन न करने वाले 336 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। टयूजडे को एक एफआईआर दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रशासन के पास भी क्वारंटाइन न होने की शिकायतें मिल रही हैं।

23 से 31 मार्च शाम 7 बजे तक एक्शन

65 एफआईआर दर्ज

336 गिरफतार

51635 वाहन जिले में चेक किए

27340 वाहन सिटी में चेक किए

6592 वाहनों का जिले में चालान किया गया

2972 वाहनों का सिटी में चालान किया गया

1540516 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया

बॉर्डर पर किए गए क्वारंटाइन

दूसरे शहरों से आए लोगों को बॉर्डर पर क्वारंटाइन कर दिया गया है। इन्हें फ्यूचर इंस्टीट्यूट, राधा स्वामी संत्संग आश्रम, कृषक समाज इंटर कॉलेज व अन्य स्थानों पर रखा गया है। अभी तक करीब 400 लोगों को क्वारंटाइन किया जा चुका है। क्वारंटाइन सेंटर में सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उनकी वहीं पर मेडिकल जांच भी की जा रही है। क्वारंटाइन का समय पूरा होने के बाद ही इन लोगों को जाने दिया जाएगा। राधास्वामी सत्संग आश्रम में एक शख्स कोरोना संदिग्ध भी मिला है, उसे बाकी लोगों से अलग रखा गया है।

डॉक्टर्स को क्वारंटाइन करने के लिए दो होटल और दो स्कूलों को भी अधिग्रहित किया गया है। सामान की सप्लाई घर-घर करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

नितीश कुमारए डीएम बरेली