खास-खास
100-साल से अधिक पुराने स्टेशनों को किया जा रहा चयन
1872-में बरेली स्टेशन को बनाया गया
1873-को शाहजहांपुर स्टेशन को बनाया गया

बरेली (ब्यूरो)। रेल प्रशासन अब रेलवे स्टेशन का हैप्पी बर्थ डे मनाएगा। स्टेशन के स्थापना दिवस पर केक काटे जाएंगे और उस स्टेशन के पुराने रिकार्ड व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। मुरादाबाद रेल मंडल में सात स्टेशनों का हैप्पी बर्थ डे मनाने को फिलहाल चयनित किया गया है। जिसमें छह स्टेशन सौ साल से अधिक पुराना है।

लगेगी प्रदर्शनी
रेल प्रशासन ने देश भर के प्रमुख स्टेशनों को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन और बी श्रेणी के रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित करने जा रहा है। रेल प्रशासन अब पुराने रेलवे स्टेशनों का जन्म दिन मनाने जा रहा है। जन्म दिन के अवसर पर स्टेशन पर केक काटा जाएगा और जन्म दिन की तरह सजाया जाएगा। इसके साथ ही प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें स्टेशन का कब स्थापित किया गया था। उस समय के उपलब्ध रिकार्ड, स्वतंत्रता संग्राम के समय स्टेशन का क्या महत्व था, स्वतंत्रता संग्राम के बड़े आंदोलनकारी कब स्टेशन पर आए थे। इसकी जानकारी दी जाएगी। उस समय के कोई फोटो उपलब्ध होगा तो उसे भी प्रदर्शित किया जाएगा। वर्तमान रेलवे स्टेशन का यात्री व माल ढुलाई के लिए कितना महत्वपूर्ण है, इसकी भी जानकारी दी जाएगी।

इन स्टेशनों का हुआ चयन
रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद मंडल रेल प्रशासन हैप्पी बर्थ डे बनाने के लिए फिलहाल सात स्टेशन का चयन किया है। जिसमें छह स्टेशन सौ साल से अधिक पुराना है। एक स्टेशन योगनगरी की स्थापना 17 मार्च 2020 को स्थापित किया गया है। योगनगरी स्टेशन का 17 मार्च को जन्म दिन मनाया जाएगा। रेल मंडल में सबसे अधिक पुराना रेलवे स्टेशन सन 1872 में बरेली में बनाया गया है। इसी तरह से शाहजहांपुर स्टेशन सन 1873, मुरादाबाद स्टेशन सन 1885, देहरादून स्टेशन सन 1899, हरिद्वार स्टेशन सन 1900, ऋषिकेश स्टेशन सन 1900 में बनाया गया था।

रिकार्ड की छानबीन शुरू
रेलवे प्रशासन इस स्टेशनों की स्थापना की तारीख के लिए रिकार्ड में छानबीन शुरू कर दिया है। स्थापना की तारीख नहीं मिलने पर इस स्टेशनों पर कोई बड़ा काम हुआ हो, स्वतंत्रता से समय कई बड़े आंदोलनकारी आए हो या स्वतंत्रता आंदोलन के समय कई बड़ी घटना हुई हो, उस तारीख को स्थापना दिवस मनाया जाएगा।


रेलवे स्टेशन का जन्म दिवस मनाने के लिए सात स्टेशनों का फिलहाल चयन किया गया। छह स्टेशनों की स्थापना की तारीख की जानकारी की जा रहा है। जिससे उसी तारीख पर जन्म दिवस का आयोजन किया जाएगा। अन्य स्टेशनों पर भी जन्म दिवस मनाया जाना प्रस्तावित है।
सुधीर सिंह, प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद मंडल