- नई नवेली दुल्हनों में पहले करवाचौथ का क्रेज

- चांद के दीदार के साथ पति के सरप्राइज गिफ्ट का भी इंतजार

बरेली : करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए उनके सुहाग की लंबी उम्र से जुड़ा है, लेकिन यह अब यहीं तक सीमित नहीं है। पहली बार करवा चौथ मना रहे पति-पत्नी बहुत कुछ अलग कर रहे हैं। आज की सुहागनें इस व्रत को परंपरा के हिसाब से तो मनाने का मन रखती ही हैं। साथ ही, कुछ अलग भी सोचती हैं। नई नवेली दुल्हनों ने बताया कि उन्होंने इस फेस्टिवल को यादगार बनाने के लिए सरप्राइज गिफ्ट सोच रखा है। तो वहीं, पति भी पीछे नहीं हैं। वह पहले ही ज्वैलरी और गिफ्ट शॉप के चक्कर लगा चुके हैं।

अच्छी सेहत की कामना

मार्केट में शॉपिंग करने आईं कुछ महिलाओं ने बताया कि व्रत रखने के साथ उन्होंने अपने पति की अच्छी सेहत की कामना की है। इतना ही नहीं, वह नशे आदि की बुरी आदतों से दूर रहने के लिए वादा भी लेंगी, ताकि उनके पति हेल्दी रह सकें।

ऐसे बनेगा करवाचौथ स्पेशल

वर्जन

पति के लिए तो व्रत रखूंगी ही, इसके साथ ही, पेड़ की लंबी आयु के लिए संकल्प लिया है। पति रजनीकांत दुबे मर्चेट नेवी में लेफ्टिनेंट हैं। उनसे ही यह प्रेरणा मिली है। हरियाली बनाए रखने के लिए वह लोगों को जागरूक करते रहते हैं।

- प्रीति, महानगर

पति सचिन से एक रिंग लेकर इस पल को यादगार बनाऊंगी। हमने लव मैरिज की थी। यह मेरा दूसरा करवा चौथ है। स्पेशल ऑफर के बीच यह डिमांड तो बनती ही है।

स्वाति, सनसिटी

मुझे अपने एनजीओ में पति राहुल का साथ चाहिए। इस बार यह उनसे कमिटमेंट लूंगी। वह चंडीगढ़ में स्टेट बैंक में जॉब करते हैं। एनजीओ के जरिए जरूरतमंद बच्चों को एजुकेशन देना चाहती हूं। पति के सपोर्ट से ही यह पॉसिबल हो सकेगा।

- गार्गी, राजेंद्र नगर

मेरे लिए इस बार करवाचौथ काफी स्पेशल है। पति सोनल के साथ गोवा जाऊंगी। वह सोनल दिल्ली की आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पहले से ही सोच रखा था कि करवा चौथ और दीपावली के बाद उनकी छुट्टी मिलते ही प्लान करुंगी।

- शुभी, महानगर