-केसीएमटी कॉलेज मैनेजमेंट ने बनवाया पेनो एप

-कॉलेज मैनेजमेंट पेरेंट्स को भेजा रहा है एप का लिंक

>BAREILLY: आपके लाडले कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है या फिर क्लॉसेज बंक कर रहे हैं। स्कूल पीरियड में वह क्या कर रहे हैं। अब इसकी जानकारी पेरेंट्स को उनके मोबाइल पर मिलेगी। दरअसल, केसीएमटी ने एक ऐसा एप बनाया है। जिसके जरिए पेरेंट्स अपने लाडले की स्कूल पीरियड की इंफॉर्मेशन देगा। कॉलेज की तरफ से की गई अपनी तरह की यह अनूठी पहल है।

बरेली में पहला है कॉलेज

पेरेंट्स को अक्सर चिंता रहती है कि उनके लाडले कॉलेज जा रहे हैं या नहीं। कॉलेज कैंपस में उसका व्यवहार कैसा है। इसके साथ ही वह पढ़ाई में कैसे हैं। यह सब जानने के लिए पेरेंट्स परेशान रहते हैं। पेरेंट्स की इस समस्या के निदान के लिए कॉलेज मैनेजमेंट करीब 60 हजार की लागत से 'पेनो' एप बनवाया है, जिसका लिंक पेरेंट्स को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जा रहा है, जिसके जरिए वह अपने बच्चों की स्कूल परफॉर्मेस जान सकेंगे।

ऐसे काम करत है एप

उन्होंने बताया कि पेरेंट्स एप को डाउनलोड करके उसमें फीड ग्रुप्स में से अपने नौनिहाल के कोर्स वाले ग्रुप से जुड़ जाएंगे। इसके बाद कॉलेज की फैकल्टी ग्रुप पर कॉलेज में क्या पढ़ाया गया। उनका बेटा या बेटी कॉलेज आए या नहीं आए। इस सबकी की जानकारी अपडेट कर दी जाएगी। इसके बाद पेरेंट्स को स्टूडेंट से जुड़ी सभी जानकारियां मिल जाएंगी।

ऑनलाइन की मिलेगी सुविधा

कार्यकारी डायरेक्टर ने बताया कि एप बनने के बाद कॉलेज मैनेजमेंट ने स्टूडेंट्स और क्लासेज से जुड़ी सभी जानकारियां कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्णय लिया है। जिस पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट अपडेट होने के बाद पेरेंट्स कॉलेज की वेबसाइट पर भी क्लासेज में पढ़ाए गए टॉपिक, स्टूडेंट्स को मिले प्रोजेक्ट के अलावा स्टूडेंट्स से जुड़ी सभी जानकारियां चेक कर सकते हैं।

कॉलेज मैनेजमेंट ने पेनो नाम से एप बनवाया है। जिसका लिंक पेरेंट्स को भेजा जा रहा है। इस एप को डाउनलोड करके पेरेंट्स अपने लाडले से जुड़ी जानकारियां ले सकेंगे।

डॉ। विनय खंडेलवाल, कार्यकारी डायरेक्टर