- मिनी मैरॉथन 2017 में अधिकारियों ने लिया भाग, विनर्स को मिले सम्मान

- सर्द मौसम को धता बता पार्टीसिपेंट्स ने शहर को एकजुट करने की जगाई अलख

BAREILLY: यूं तो शहर के औसत तापमान से कैंटोनमेंट एरिया का तापमान करीब दो डिग्री कम रहता है। पर संडे को कैंटोनमेंट एरिया के तापमान में काफी गर्माहट रही। मौका था, शहरवासियों को देशभक्ति, राष्ट्रीयता, सौहार्द और स्वच्छ भारत बनाने के प्रति जागरूक करने वाले मिनी मैरॉथन 2017 का। जिसमें युवा, बुजुर्ग, जॉब होल्डर्स, सैनिक और आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 9.30 बजे चीफ गेस्ट एयर कोमोडोर आईएस वालिया ने फ्लैग ऑफ किया। डीएफओ धर्म सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। सीईओ कैंट बोर्ड प्रमोद कुमार सिंह समेत पार्षद मौजूद रहे।

12 सौ ने किया पार्टीसिपेट

सर्द सुबह से डरकर हजारों लोग घरों में जब दुबके हुए थे। उसी दौरान कैंटोनमेंट में सैंकड़ों की तादाद में स्टूडेंट्स, दिव्यांग, महिलाएं, सीनियर सिटीजंस मिनी मैरॉथन में 5 किमी। की रेस लगाकर शहर को स्वस्थ बनाने का एक नया इतिहास रच रहे थे। मैरॉथन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से शुरू होकर शास्त्री चौक, बिशप कोनरॉड 'सीनियर विंग', गांधी बाग, पहलवान बाबा मंदिर होते हुए वापस स्टेडियम पर समाप्त हुई। जहां विनर्स को अधिकारियों ने सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिकारियों ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। दौड़ को लोगों ने मस्ती भरे अंदाज में पूरा किया। हालांकि रास्ते बंद होने से कुछ लोगों को थोड़ी दिक्कत भी हुई।

प्राइज से नवाजे गए विनर्स

श्रेणी फ‌र्स्ट सेकंड थर्ड

स्टूेंडेंट ब्वॉयज सुनील सिंह भूपेंद्र नाजिम

स्टूडेंट ग‌र्ल्स संजना पाल काजल नैना

ग‌र्ल्स व लेडीज अंजलि शालिनी सिंह मोनिका

जेंट्स जितेंद्र सिंह हशीमुद्दीन अनंत पाल

सीनियर सिटीजन एनडी पांडे शोभाराम एससी पांडे

दिव्यांग जूनियर दिपांशु आलोक आकाश

दिव्यांग सीनियर प्रवेश दीपक नीमिश