बरेली(ब्यूरो)। फनसिटी हाल में आजादी के 75 वें अमृत मोहत्सव के अवसर पर महिला तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ। अरुण कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे भारत देश में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

महिलाएं हर क्षेत्र में हैैं आगे
डॉ। अरुण कुमार ने कहा कि सभी अपने अपने घरों की छतों पर तिरंगा अवश्य लगायें। हमारे पूरे देश की महिलाएं केवल स्वतंत्र ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में सक्षम भी हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ चढक़र हिस्सा ले रही हैं।

पेड़ हैं बहुत महत्वपूर्ण
प्रदेश में अब तक 30 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं तथा कल पांच करोड़ पेड़ और लगाये जायेंगे। जीवन काल में पेड़-पौधों की भूमिका अधिक होती है। पेड़-ौधों को ऐसी जगह पर लगाया जाये, जिसके कि वह सुरक्षित रह सकें तथा उन्हें निरंतर जल भी दिया जाये। इस अवसर पर विधायक बिथरी चैनपुर डॉ। राघवेंद्र शर्मा, डीएम शिवाकान्त द्विवेदी, डीपीओ नीता अहिरवार उपस्थित रहीं।

किया गया सम्मानित
डॉ। राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि घर की माताएं और बहनें पढ़ी लिखी होंगी तो पूरा परिवार उन्नति की ओर आगे बढ़ता है। भारतीय संस्कृति में मातृ शक्ति को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए। वहीं डीएम ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र कराने में अनेक वीर शहीदों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। इस कार रैली के दौरान महिलाओं ने यह दिखा दिया है कि वह हर कार्य क्षेत्र में निपुण हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलायें पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। जिन महिलाओं में आत्मनिर्भरता व स्वतंत्रता का अभाव होगा, उनमें ही विकास की सारी संभावनाएं होंगी। साथ ही कार्यक्रम के अंत में कार रैली में भाग लेने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व झंडा देकर सम्मानित किया।