नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने रवाना कराई गाडि़यां

नगर निगम के बाहर 12 गाडि़यों को किया गया रवाना

बरेली: हॉटस्पॉट इलाकों के साथ बाजारों में सैनिटाइजर का छिड़काव के लिए सैटरडे को नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने गाडि़यों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 12 गाडि़यों से शहर के प्रमुख बाजार, हॉटस्पॉट इलाके और गलियों में सैनिटाइजर की बारिश की गई। दो दिन शहर में लॉकडाउन को देखते हुए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान की शुरूआत कर दी है। पिछली बार बरेली दौरे पर आए नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने 16 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सैनिटाइजेशन के लिए रवाना किया। इस बार फायर बिग्रेड की बड़ी और छोटी 12 गाडि़यों से सैनिटाइजर का छिड़काव कराने के लिए रवाना किया है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि दो दिन साप्ताहिक लॉकडाउन में विशेष सफाई अभियान चलाया जाता है। सैनिटाइजर का छिड़काव के साथ नाले-नालियों में एंटीलार्वा का छिड़काव भी हो रहा। करीब दो हजार कर्मचारी सफाई व्यवस्था में लगे। नोडल अधिकारी ने लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। अशोक कुमार ने बताया कि मलेरिया से भी निपटने के लिए फॉगिग करने वाली 15 मशीनों को वाडरें में भेजा गया है।

अधिकारियों के साथ किया मंथन

नोडल अधिकारी ने सैटरडे को सैनिटाइजर वाली गाडि़यों को रवाना करने के बाद नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की है। स्मार्ट सिटी, अमृत योजना के अलावा अन्य प्रोजेक्ट पर भी मंथन किया। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से लेकर ड्रैनेज सिस्टम पर भी चर्चा की गई।