- स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए नगर निगम ने शुरु की कवायद

- सिटीजन फीडबैक व अन्य कार्य को चैंपियन देंगे अंजाम

बरेली : शहर को स्मार्ट बनाने को नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। अफसर लगातार नई कार्य योजना तैयार रहे हैं। अफसरों की माने तो आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में बरेली नगर निगम को टॉप टेन की सूची में लाने के लिए तमाम प्रयास धरातल पर लाए जाएंगे। इसी क्रम में अब वार्डो में चैंपियन की तैनाती की जाएगी, जो कि बरेलियंस को अवेयर करेंगे जिससे रैंक में सुधार हो सकेगा।

ऐसे होगा काम

नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारियों में जुटा है। वार्डो में चैंपियन तैनात किए जाएंगे। जो लोगों को गीला कूड़ा व सूखा कूड़ा की जानकारी देंगे। एप के बारे में जानकारी देने और फीडबैक के लिए प्रेरित करेंगे। नगर निगम हर वार्ड से एक जिम्मेदार व्यक्ति को चैंपियन के रूप में तैनात करेगी। वह लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करेगा। इसके अलावा साफ सफाई से संबंधित यदि नगर निगम की कोई शिकायत है तो उसके बारे में भी वह नगर निगम में शिकायत दर्ज कराएगा।

गंभीरता से होगा शिकायत का निस्तारण

नगर निगम में चैंपियन की ओर से दर्ज होने वाली शिकायत को गंभीरता से लेने के लिए कहा गया है। निर्देश है कि उसका तत्काल ही निस्तारण किया जाए। अगर शिकायत के निस्तारण में किसी भी प्रकार की उदासीनता बरती गई तो संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

जोनल अधिकारी करेंगे निगरानी

निगम अफसरों के अनुसार चैंपियन की ओर से जो भी कार्य दिए जाएंगे, इसकी निगरानी जोनल अधिकारी करेंगे, वहीं इन कार्यो की साप्ताहिक निगरानी कर समीक्षा रिपोर्ट निगम के अधिकारियों को देंगे।

वर्जन

सभी 80 वाडरें में चैंपियन का चयन किया जा रहा है। ब्रांड एंबेसडर का भी चयन किया जा रहा है। यह नागरिकों को जागरूक करते हुए व्यवहार परिवर्तन कराएंगे। यह काम नगर आयुक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी निगरानी में होगा।

अजित कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त