-सोमवार के दिन जन्माष्टमी होने से ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक इस बार शिवध्रुव योग बन रहा है

-राशियों के अनुरूप विभिन्न रंगों के फूलों से कृष्ण की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्ति की संभावना रहती है

BAREILLY: इस बार की जन्माष्टमी लोगों के लिए विशेष फलदायी होने की संभावना है। सोमवार के दिन जन्माष्टमी होने से ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक इस बार शिवध्रुव योग बन रहा है, जो जातकों के जीवन में खुशियां लाने का संकेत दे रहा है। ऐसे में लोगों को राशियों के अनुरूप विभिन्न रंगों के फूलों से कृष्ण के स्वरूप का पूजन करने से विशेष लाभ प्राप्ति की संभावना रहती है। ऐसी मान्यता है कि शिवध्रुव योग लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के सुख, समृद्धि, यश, लाभ और कष्टकारक होता है।

यूं बना संयोग

पं। राजेंद्र त्रिपाठी के अनुसार सोमवार शिव पूजन का दिन होता है। वहीं, इसी दिन रोहिणी नक्षत्र लग रहा है, जिससे जन्माष्टमी के दिन विष्णु के कृष्ण स्वरूप का पूजन किया जाएगा। ऐसे में शिव और विष्णु दोनों के ही पूजन का एक ही दिन और चंद्रमा का वृष राशि में होने से 'शिवध्रुव' योग बनता है। शिव शांति और विष्णु पालनकर्ता माने जाते हैं, इसलिए यह संयोग लोगों के लिए काफी शुभफलदायक योग बना रहा है। इसके लिए लोगों को केवल राशि के अनुसार फूलों से कृष्ण भगवान की पूजा करना विशेष फलदायी होता है। यह संयोग व्यवसाय से जुडे़ लोगों के लिए काफी शुभ है।

शुभ मूहूर्त

ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक इस बार रोहिणी नक्षत्र सुबह 9:ब्भ् पर लग रहा है। ऐसे में अगर संभव हो सके तो बरेलियंस कृष्ण जन्मोत्सव का पूजन रोहिणी नक्षत्र के बाद करने से लाभप्रद होगा। पं। डॅा। संजय सिंह के अनुसार पूजा की थाली में तुलसीदल, ठाकुर जी की प्रतिमा, चंदन, रोली, चावल, फूल, कसार समेत फल और प्रसाद की सामग्री होनी चाहिए। कृष्ण की आरती के साथ शिव की आरती करना लाभदायक रहेगा।

राशियों पर प्रभाव

जन्माष्टमी के मौके पर पड़ रहे शिवध्रुव योग पर राशि के जातकों को राशि अनुसार पूजन सामग्री करना लाभदायक होगा।

राशि पूजन सामग्री प्रभाव

मेष लाल पुष्प धन व्यापार वृद्धि

वृष सफेद पुष्प पारिवारिक सुख शांति

मिथुन चमेली व चम्पा विशेष कार्य सफलता

कर्क सफेद पुष्प विद्या क्षेत्र में लाभ

सिंह लाल पुष्प शत्रुओं पर विजय

तुला जौ के दाने लक्ष्मी की प्राप्ति

वृश्चिक विल्व पत्र कन्या पक्ष की सुख शांति

धनु कनेर पुष्प सकल कार्य में विजय

मकर सफेद तिल भवन इत्यादि का लाभ

कुंभ सफेद तिल व्यवसाय लाभ रहेगा

मीन पीले पुष्प सर्वकारी विजय होगी