बरेली: फरीदपुर के फर्रखपुर में जयपुर से आई एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुहल्ले को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। जिसके चलते संक्रमित महिला के घर तक जाने वाले चारों ओर के रास्तों को बैरिके¨डग लगाकर बंद कर दिया गया है। वहीं कल मुहल्ला ऊंचा को हॉटस्पॉट बनाया गया था। यहां भी एक पॉजिटिव केस निकला था। उधर, तहसील का तीसरा कोरोना संक्रमण का मामला गांव जिगनिया में निकला। जहां तक एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद गांव के चारों ओर के एरिया को हॉटस्पॉट बना दिया गया था। ग्रामीण क्षेत्र में बने हॉटस्पॉट सहित फरीदपुर में कुल हॉटस्पॉटों की संख्या चार हो गई है। क्षेत्र में एक हॉटस्पॉट पहले से ही है मुहल्ला ऊंचा था। यहां संक्रमित युवक 18 मई को रोडवेज बस से तमाम प्रवासियों के साथ जयपुर से आया था। जिगनिया का संक्रमित युवक मुंबई से तो फर्रखपुर की महिला जयपुर से वापसी आई थी। फरीदपुर के शेल्टर होम में जांच सैंपल लेकर इन्हें होम क्वारंटाइन किया था। रिपोर्ट में देरी होने के कारण आज जब इनकी रिपोर्ट आई तो उसमें महिला पॉजिटिव निकली। इसके बाद उसे बदायूं के उझानी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं कल पॉजिटिव आये दोनों प्रवासियों को भी उझानी के अस्पताल भेजा गया था। वहीं, बाजार में शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है।