-शहर में रामलीला के बाद निकाली गई राजगद्दी

-कैंट और जोगी नवादा में निकाली गई झांकी

BAREILLY :

रावण वध के बाद शहर में चल रही रामलीलाओं सैटरडे को भरत मिलाप और प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया गया। इसके बाद जोगी नवादा, कैंट और मॉडल टाउन में राजगद्दी शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसका शहरवासियों ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया।

महिलाओं ने गाए गीत

तीन दिवसीय चलने वाला 67वां दशहरा मेले में रावण वध के बाद श्री राम और भरत मिलाप हुआ। श्रीराम भरत का मिलाप और श्रीराम का राजतिलक किया गया। जिसका भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मेले में बैंड बाजों के साथ आचार्य रमेश तिवारी ने विधिवत पूजा अर्चन की। मंत्रोचारण के साथ भगवान का राजतिलक कर 14 वर्षो बाद भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने राजतिलक में हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाओं ने भगवान के गीत गाए। दशहरा मेला के महामंत्री रवि छाबड़ा, उपाध्यक्ष सुशील कुमार, मेला इंचार्ज संजीव चांदना, तिलक राज जुसेजा और संजय आनंद आदि मौजूद रहे।

जोगी नवादा से निकाली झांकी

जोगी नवादा रामलीला से भी दोपहर को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाबा वनखंडी नाथ मंदिर से शुरू होकर चकमहमूद, कांकरटोला, रोहिली टोला, शाहदाना, श्यामगंज, इसाईयों की पुलिया, कटरा चांद खां पर पहुंची। जहां पर भरत और श्री राम का मिलाप हुआ, जिसके बाद शोभायात्रा सुरेश शर्मा नगर होते हुए बाबा वनखंडी नाथ मंदिर पर पहुंची। इस मौके पर पप्पू गिरधारी लाल साहू, सुरेश चन्द्र राठौर और मेला कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। मेले में श्रीराम का राजतिलक किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।