- शहर में चल रही अलग-अलग रामलीला में कुंभकरण, मेघनाद और रावण का आज किया जाएगा पुतला दहन

BAREILLY :

शहर में चल रही रामलीला में विजय दशमी को रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की विजय होती है। कैंट के श्री रामलीला नाटक समाज, सुभाषनगर रामलीला समिति, बाबा बनखंडी नाथ और चौधरी तालाब पर चल रही श्री रानी महालक्ष्मीबाई रामलीला में थर्सडे को मेघनाद वध, सुलोचना सती और अहिरावण वध का मंचन किया गया। मंचन को देख दर्शक भाव विभोर हो गए।

सुलोचना सती देख व्याकुल हुए दर्शक

रामलीला में कलाकारों ने सुंदर ढंग से एक-एक प्रसंग का मंचन किया। जिसमें मेघनाद वध की लीला, मेघनाद की पत्नी सुलोचना सती हुई तो इसकी खबर जैसे ही लंकापति रावण और लंका निवासियों को हुई तो वह व्याकुल हो उठे। रावण ने अपने भाई अहिरावण को प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण का अपहरण करने के लिए भेजा। आकाश मार्ग से पहुंचे अहिरावण ने युद्ध शिविर से भगवान राम और लक्ष्मण का अपहरण कर लिया और पातालपुरी लेकर चला गया। हनुमान ने अहिरावण का वध कर राम-लक्ष्मण को मुक्त कराया यह खबर जब रावण को लगी तो वह दुखी हुआ।

शाम 7:30 बजे पुतला दहन

सुभाषनगर में चल रही रामलीला अध्यक्ष आलोक तायल ने बताया कि रामलीला में फ्राइडे को राम रावण युद्ध के बाद 45 फिट का पुतला दहन रात 7:30 बजे होगा। इसमें मुख्य आकर्षण आतिशबाजी होगी। इसके बाद रामलीला में विभीषण राजतिलक का मंचन होगा।

50 फुट के पुतले का दहन

श्री बाबा वनखंडी नाथ मंदिर में चल रही रामलीला में थर्सडे को मेघनाद वध, सती सुलोचना और अहिरावण वध का मंचन किया गया। मेला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र राठौर ने बताया कि फ्राइडे को विजय दशमी, राम रावण युद्ध के बाद 40 फिट ऊंचे कुभंकरण के पुतले और 50 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। मेला कमेटी ने बताया कि इस बार मेले में आतिशबाजी का आकर्षण्ा रहेगा।

चौधरी तालाब 8:30 बजे

श्री रानी महालक्ष्मीबाई रामलीला समिति में थर्सडे को मेघनाद वध, सुलोचना सती, अहिरावण वध, नारान्तक वध झांकी का मंचन किया गया। मेला अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा ने बताया कि फ्राइडे को रामलीला में राम रावण युद्ध, 60 फिट के रावण का वध रात 8:30 बजे होगा, विभीषण राजतिलक और जानकी ि1मलन होगा।

कैंट 7:30 बजे

श्री रामलीला नाटक समाज सदर बाजार कैंट में चल रही रामलीला में थर्सडे को मेघनाद और अहिरावण का वध का मंचन किया गया। मेला अध्यक्ष सतीश मेहता ने बताया कि फ्राइडे को कैंट के गोल बगिया दशहरा मैदान में राम रावण युद्ध, 55 फिट के रावण पुतला का दहन और उसके बाद विभीषण का राजतिलक होगा।