-प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड की ली सलामी, पुलिस कर्मियों को दिए पदक

-डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के बाद संविधान संकल्प पत्र पढ़ा, बांटे प्रशस्ति पत्र

बरेली: ट्यूजडे 26 जनवरी के रिपब्लिक डे के अवसर पर शहर के सभी सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों के साथ शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। हालांकि इस दौरान स्कूलों में कोई सामूहिक सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व बरेली के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पुलिस लाइंस में ध्वजारोहण कर परेड ग्राउंड में सलामी ली। इसके साथ ही बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को पदक भी प्रदान किए। वहीं डीएम नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट में ध्वजा रोहण कर संविधान का संकल्प पत्र पढ़ा। इसके साथ ही आयुष्मान योजना के अंतर्गत बेहतर काम करने वालों को प्रशस्ति पत्र भी बांटे।

संकल्प पत्र की दिलाई शपथ

पुलिस लाइंस में ध्वजारोहण और परेड की सलामी के बाद प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि क्रांतिकारियों ने पावन भारत भूमि को आजाद कराया, उनको श्रद्धांजलि अíपत करते हुए उन्होंने कहा कि देश अब नए आयाम स्थापित कर रहा है। देश का विकास अब पहली प्राथमिकता है। सामाजिक सुरक्षा भी प्राथमिकता है। कोरोना संकट काल से भारत भी अछूता नहीं रहा। लॉकडाउन से लेकर वैक्सीनेशन तक सरकार ने एक कार्ययोजना के अंतर्गत कार्य करते हुए इस पर काबू पाया गया। आज परिणाम ये है कि पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। हम सब आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने संविधान के संकल्प पत्र की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भव्य परेड की सलामी के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। प्रभारी मंत्री ने कई पुलिस अधिकारियों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया। इनमें आईजी पुलिस रेंज बरेली राजेश कुमार पांडेय को प्लेटिनम पदक देकर सम्मानित किया गया।

समानता का अधिकार

मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने कमिश्नरी परिसर में ध्वजारोहण करने के बाद संविधान का संकल्प पत्र पढ़कर उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। कमिश्नर ने शहीद स्मारक पर पुष्प अíपत कर शहदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अíपत की। उन्होंने कहा कि समाज के मूल्यों के आधार पर ही संविधान बनता है, उसी के अनुसार बनाया गया। उन्होंने कहा कि संविधान हमें सामनता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करता है। यही सबसे बड़ी विशेषता है।

प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

डीएम नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करने के उपरांत संविधान संकल्प पढ़ा। जिसे सभी लोगों ने उनके साथ दोहराया। उन्होंने कहा कि हमें एक स्वतंत्रत देश मिला है, कितने संघर्षो के बाद मिला है, इसको हमेशा याद रखना चाहिए। इस अवसर पर डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में लाभाíथयों का इलाज करने वाले चिकित्सक एवं चिकित्सा संस्थानों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए।