- स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में छह हजार अंकों की होगी परीक्षा, सबसे ज्यादा अंक नागरिक की आवाज पर मिलेंगे

- पिछले साल मिली थी 149वीं रैंक, इस बार अव्वल आने के लिए नगर निगम कर रहा प्रयास, अभियान शुरू

बरेली : स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अव्वल आने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि अपने शहर को अव्वल बनाने के लिए इस बार भी जनता की प्रतिक्रिया ही अहम होगी। स्वच्छ सर्वेक्षण की प्रतियोगिता तीन हिस्सों में होगी, जिसमें शहर को सबसे ज्यादा अंक नागरिकों की आवाज से ही मिलेंगे। यानी शहरवासियों को खुद अपने शहर को अव्वल बनाने में बड़ी भूमिका निभानी होगी। लोगों की सकारात्मक प्रक्रिया के लिए नगर निगम ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। धरातल पर स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास निगम कर रहा है, साथ ही लोगों को स्वच्छता बनाए रखने को भी जागरूक कर रहा है। समय कम है, लेकिन सफलता सफलता की कुंजी लोगों के ही हाथ में है।

बरेलियंस दिलाएंगे सफलता

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की प्रतियोगिता तीन हिस्सों में होगी, जिसके लिए अधिकतम छह हजार अंक रखे गए हैं। सबसे ज्यादा 2400 अंक लोगों की आवाज वाले भाग में रखे गए हैं। इसमें जनता की प्रतिक्रिया, स्वच्छता में उनका जुड़ाव, अनुभव, स्वच्छता एप और इनोवेशन को देखा जाएगा। दूसरा भाग सेवा स्तर की प्रगति का है, जिसमें अधिकतम 1800 अंक मिलेंगे। इसमें सूखे व गीले कूड़े को अलग उठाना, प्रोसे¨सग एंड डिस्पोजल और सुगम शौचालय को रखा गया है। तीसरा भाग 1800 अंकों का सर्टिफिकशन का है। इसमें शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने और कूड़ा मुक्त शहर के प्रमाण पत्र देखे जाएंगे।

नागरिकों को सात सवालों के जवाब की हो जानकारी

- स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में जागरूकता और शहर की पिछली रैंक

- क्या आसपास का क्षेत्र साफ है

- क्या सामुदायिक या सार्वजनिक शौचालय साफ है

- सार्वजनिक या व्यावसायिक क्षेत्र साफ है या नहीं

- क्या अपशिष्ट कलेक्टर ने केवल अलग-अलग कचरे को देने के लिए कहा है

- क्या आप जानते है कि आप गूगल पर निकटतम सार्वजनिक शौचालय खोज सकते हैं

- क्या आप जानते हैं कि आाप अपनी शिकायतें करच्े के लिए स्वच्छता एप का उपयोग कर सकते हैच्

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके मानकों के अनुसार काम किया जा रहा है। शहर की रैं¨कग नंबर वन करने के लिए यहां के लोगों के सहयोग की भरपूर आवश्यकता है।

अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त