-युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव संगठन को मजबूत करने के लिए पहुंचे बरेली

<-युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव संगठन को मजबूत करने के लिए पहुंचे बरेली

BAREILLY: BAREILLY: सपा के यूथ संगठनों में ख् जुलाई के बाद बड़ा बदलाव हो सकता है। युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव इसी संबंध में संडे को बरेली पहुंचे और सपा के जिला और महानगर पदाधिकारियों और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। सपा के ब् फ्रंटल संगठनों में बरेली में ख् के जिलाध्यक्ष पदों पर बदलाव हो सकता है। नेताओं की मीटिंग के बाद इसकी लिस्ट सौंप दी गई, लेकिन इसकी घोषणा बाद में होगी। जिलाध्यक्षों का चयन होने के बाद जिला और महानगर कार्यकारिणी का चयन किया जाएगा। मीटिंग में सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष कदीर खां, जिला महासचिव प्रमोद बिष्ट, प्रमोद यादव, हैदर अली, मयंक शुक्ला मोंटी व अन्य मौजूद रहे।

सीनियर नेता कहीं न कहीं बिजी होते हैं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बृजेश यादव ने कहा कि बरेली में युवाओं में काफी जोश है। जिस तरह से युवा फ्रंटल संगठन से जुड़ना चाह रहे हैं, उसी तरह से उन्हें वर्ष ख्0क्9 लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी जाएगी। बूथ लेवल पर युवाओं को उतारा जाएगा। जब बृजेश यादव से बरेली शहर में सपा नेता शिवपाल सिंह के चुपचाप आने और सपा के किसी नेता के न पहुंचने के जवाब पर चुप्पी साध ली। सपा की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग में सपा के सीनियर्स नेताओं के न पहुंचने के सवाल पर भी कोई जवाब नहीं दिया। इन सवालों पर सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश ने गोलमोल जवाब दिया और कहा कि सीनियर नेता हैं, कहीं न कहीं बिजी हो जाते हैं।

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष बदलेंगे

सपा के सूत्रों की मानें तो जो फाइनल लिस्ट तैयार की गई है, उसके तहत फ्रंटल संगठनों में जिला ईकाई में अल्पसंख्यक को शामिल किया जा सकता है। जिसके तहत लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुनील यादव को हटाकर मोहसिन खान को जिम्मेदारी दी जा सकती है। लंबे समय से खाली पड़े छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पद पर हृदेश यादव को एक बार फिर से जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष वैभव गंगवार और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहित भारद्वाज का जिलाध्यक्ष का पद बरकरार रह सकता है।