- प्रेमी के साथ रहने को पति को छोड़ दो बच्चों के साथ अकेले रह रही थी मृतका, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

बरेली: प्रेमी के संग मोहब्बत मुकम्मल करने के लिए एक विवाहिता ने अपना घर छोड़ दिया, लेकिन उसने भी उसे ठुकरा दिया। कई दिनों तक बच्चों के साथ अलग रहने के बाद जब विवाहिता को प्रेमी के दूसरे प्रेम प्रसंग की भनक लगी तो वह सकते में आ गई। परेशान होकर उसने मंडे सुबह विषाक्त पदार्थ खा लिया। सूचना मिलने ही परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। वहीं अब प्रेमी भी घर से भाग निकला है।

मुंह से निकल रहा था झाग

फरीदपुर क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास रहने वाली सावित्री देवी पिछले कुछ समय से अपने दो बच्चों के साथ एक किराए के कमरे में रह रही थी। उनकी जेठानी ने बताया कि वह मंडे सुबह सावित्री से मिलने उनके घर पहुंची थी। लेकिन वहां वह बेसुध पड़ी मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। मौके पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर दौड़े। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस अब शिकायत मिलने के बाद मृतका के प्रेमी की तलाश में जुटी है।

प्रेमी के लिए पति को छोड़ा

मृतका के एक रिश्तेदार सीताराम ने बताया कि उसने कुछ समय पहले प्रेम प्रसंग के चलते अपने ससुराल छोड़ दिया था और एक किराए के कमरे में रहने लगी थी। उसका प्रेमप्रसंग पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक से चल रहा था। उनके मुताबिक कुछ समय पहले उसे पता लगा की प्रेमी के किसी अन्य युवती से भी संबंध है। प्रेमी उससे मिलने भी कम आने लगा। इसके बाद से दोनों में विवाद शुरू हो गया। संडे को भी दोनों के बीच बुरी तरह झगड़ा हुआ था। वह परेशान थी। इसके चलते उसने यह कदम उठा लिया।