- आरए बाजार पचपेड़ा बड़ा पोस्ट आफिस के पास स्थित घर में अकेला रह रहा था बुजुर्ग

- दिल्ली में रह रहे बेटे के पास चली गई थी पत्नी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

बरेली : कैंट थाना क्षेत्र में बुजुर्ग का शव शुक्रवार को घर में फंदे से लटका मिला। वह घर में बीते 20 दिनों से अकेले रह रहे थे। पड़ोसी ने कैंट पुलिस को विमल की मौत की सूचना दी। कैंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिल्ली व पंजाब में रह रहे बेटों के देर शाम लौटने के चलते शनिवार को बुजुर्ग का पोस्टमार्टम होगा। स्वजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

बुजुर्ग मैकडोनाल्ड वाल्टर कैंट के आरए बाजार स्थित पचपेड़ा बड़ा पोस्ट आफिस के पास पत्नी संग रहते थे। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा दिल्ली में मैकेनिकल इंजीनियर है जबकि दूसरा बेटा पंजाब में शिक्षक है। कैंट पुलिस के मुताबिक, करीब 20 दिन पहले पत्नी दिल्ली में रहने वाले बेटे के पास चली गई। तब से बुजुर्ग घर पर अकेले रह रहे थे। शुक्रवार को उनके घर के दरवाजे खुले हुए थे। बुजुर्ग का एक जानने वाला युवक उनके घर पहुंचा। बाहर से ही आवाज दी लेकिन, काफी देर तक वह बाहर नहीं आए। इस पर उसे शक हुआ। अंदर पहुंचा तो बुजुर्ग का कमरा अंदर से बंद था। इस पर उसे अनहोनी का शक हुआ। तुरंत ही कैंट पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस दरवाजा तोड़ कमरे में दाखिल हुई तो वह पंखे पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। उसके मोबाइल के जरिए पुलिस ने बेटे को फोन किया। बेटे ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग पर कर्ज होने की बात सामने आ रही है हालांकि कैंट पुलिस ने इस बात से इन्कार किया।

¨हदू से बने क्रिश्चियन

कैंट पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि मैकडोनाल्ड वाल्टर पहले डाक्टर विमल के नाम से जाने जाते थे। बाद में उन्होंने क्रिश्चियन धर्म अपना लिया। नाम बदलकर विमल से मैकडोनाल्ड वाल्टर कर लिया। मौत से एक दिन पहले आस-पास के लोगों ने उन्हें सामान्य दिनों की तरह देखा था। उन्होंने लोगों से रोज की तरह बातचीत भी की थी।

मृतक के स्वजन देर शाम लौट आए हैं। स्वजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय गया है।

- राजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, कैंट