- मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, न्यूनतम पारा बढ़ने से ठंड का असर कम

बरेली : पिछले एक सप्ताह से आसमान साफ होने पर सूरज का तेज बढ़ गया है जिससे सुबह से लेकर दोपहर तक ऐसा महसूस हो रहा है कि मानो गर्मी की आमद हो गई है, लेकिन शाम से मौसम में ठंडक का असर नजर आ रहा है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने से बरेली समेत लखनऊ, बहराइच, गोंडा, अलीगढ़ समेत प्रदेश के 18 जिले यलो जोन से ग्रीन जोन में आ गए हैं।

येलो जोन में आया जिला

मौसम तेजी से बदल रहा है। पिछले दो दिनों में हुई बारिश से भीषण ठंड की विदाई भी लगभग तय है। सैटरडे को बरेली में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव के बावजूद बरेली और प्रदेश के अन्य 18 जिले यलो जोन में चल रहे थे। मौसम विज्ञानी डा। आरके सिंह के अनुसार संडे से बरेली भी ग्रीन जोन में आ गया है। यह आने वाले कुछ दिनों तक कायम रहेगा।

रात को रहेगा मामूली कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में सुबह और देर रात को मामूली कोहरा रहेगा। इससे दृश्यता पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। अब शीतलहर भी लोगों को परेशान नहीं करेगी। दिन में धूप निकलती रहेगी।

बदलते मौसम में सावधानी जरूरी

बदलते हुए मौसम में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी अंतर आ गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसे में लोग सुबह कम कपड़े पहनते हैं। ऐसे में रात का तुलनात्मक रूप से सर्द मौसम बीमार कर सकता है। सावधान रहने की जरूरत है।