- मौसम के बदलाव ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड

- मार्च से पहले सप्ताह से ही जारी होगा भीषण गर्मी का प्रकोप

बरेली : यह खबर बरेलियंस के पसीने छुड़ा देगी, जी हां कड़ाके की सर्दी के बाद अब तपन ने भी रिकार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। फरवरी के आखिरी दिन यानी संडे को जिले का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 20 सालों में फरवरी के महीने में इतनी गर्मी कभी नहीं रही। इससे पहले अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा है। वहीं, सैटरडे रात न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मार्च में भी गर्मी और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद बरसात न होना वजह

मौसम विज्ञानी बताते हैं कि अमूमन फरवरी के महीने में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से महीने भर में दो से तीन बार मिलाकर करीब 14.15 एमएम बरसात हो जाती थी। इससे वातावरण में नमी रहती थी। जिससे फरवरी के महीने में गर्मी कम लगती थी। लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद महज 2.3 एमएम ही बरसात हुई।

राजस्थान से आने वाली शुष्क हवाओं से बढ़ी तपन

प्रदेश की तरह ही राजस्थान भी सूखा रहा। रेगिस्तान की खूबी होती है कि ठंड में यहां से होकर आने वाली हवाएं ठंडी होती हैं। वहींए गर्मी के मौसम में बारिश न होने पर हवाएं शुष्क हो जाती हैं। इससे भी गर्मी बढ़ती है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों का तापमान

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

01 मार्च 16.0 32.0

02 मार्च 15.0 33.0

03 मार्च 14.5 33.2

04 मार्च 16.2 34.0

05 मार्च 15.8 32.9

06 मार्च 14.5 34.2

इस बार फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद बारिश नहीं हुई। वहीं, राजस्थान की ओर से आने वाली शुष्क हवा की वजह से मौसम में तपन बढ़ी है। मार्च में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

- डॉ.आरके सिंह, मौसम विज्ञानी, पंतनगर कृषि विश्रि्ववद्यालय