- एफएसडीए ने रक्षाबंधन पर लिए थे जिले भर में फूड आइटम के सैंपल

- जांच रिपोर्ट में 35 दुकानदारों के सैंपल फेल, दस लाख का जुर्माना

बरेली : यह खबर बरेलियंस को हैरत में जरूर डालेगी बता दें कि इस बार रक्षाबंधन पर आपने जो मिठाई खरीदी, हो सकता है वह मिलावटी हो। जी हां ऐसा हम नहीं बल्कि एफएसडीए यानि फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की रिपोर्ट बयां कर रही हैं। पिछले माह एफएसडीए ने जिले भर में फूड कारोबारियों के यहां अभियान चलाकर सैंपलिंग की थी जिसमें जिले भर की 35 दुकानों के फूड आइटम जांच में अधोमानक मिले हैं।

10 लाख का दुकानों पर डाला जुर्माना

जिन दुकानों के फूड आइटम लैब की जांच रिपोर्ट में अधोमानक मिले हैं उन पर नियमानुसार जुर्माना डाला गया है। सभी 35 दुकानों पर विभाग ने नोटिस जारी कुल 10 लाख 10 हजार रुपए का जुर्माना भी डाला गया है। समय पर जुर्माना न चुकाने वाले दुकानदार पर प्रतिदिन के हिसाब से पेनाल्टी भी डाली जाएगी।

इन दुकानों पर हुई कार्रवाई

दुकानदार का नाम - निवासी - क्या मिला अधोमानक - जुर्माना

1. अजय सागर पुत्र छेदालाल - हजियापुर - बिस्कुट में मिलावट - 8000

2. घनश्याम पुत्र ओम प्रकाश - शाही - बेसन में मिलावट - 15000

3. जयंती प्रसाद पुत्र राम सेवक - सीबीगंज - रस्क में मिलावट - 7000

4. जमशेद खान पुत्र नत्थू खां - किला अनुपुरा, आंवला - मिल्क रस्क अधोमानक - 8000

5. प्रदीप पुत्र बरस सिंह - नकटिया, कैंट - पनीर में फैट की मात्रा कम - 8000

6. अनीस अहमद पुत्र नूर अहमद - किला, आवंला - पनीर में फैट की मात्रा कम - 7000

7. तरुण कुमार पुत्र सुधीर कुमार - बिहारीपुर , कोतवाली - सोनपापड़ी के निर्माण में फर्जी पैकिंग - 10000

8. तरुण कुमार पुत्र सुधीर कुमार - बिहारीपुर, कोतवाली - छेना मिठाई में अरारोट की मिलावट - 10000

9. सचिन गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता - संजय नगर, बारादरी - मिर्च पाउडर में फर्जी पैंकिंग - 8000

10 । दिनेश कुमार पुत्र ब्रह्म स्वरुप - इज्जतनगर - रस्क में मिलावट - 50000

11. मयंक जैन पुत्र अनिल कुमार - महावीर एन्कलेव, कोतवाली - फलाहारी चेवड़ा निर्माण में विनियमों का उल्ल्घंन - 100000

12. कासिफ हुसैन पुत्र नासिर हुसैन - सैलानी, बारादरी - रस्क में मिलावट - 8000

13. कासिफ हुसैन पुत्र नासिर हुसैन - सैलानी, बारादरी - रस्क में मिलावट - 8000

14. कासिफ हुसैन पुत्र नासिर हुसैन - सैलानी, बारादरी - बिस्कुट में मिलावट - 8000

15. अवेधश कुमार पुत्र श्याम बाबू - शेरगढ़, बहेड़ी - सोनपापड़ी निर्माण फर्जी पैकिंग - 8000

16. मिश्रीलाल पुत्र पुत्तू लाल - दातागंज - दूध में फैट की मात्रा कम - 8000

17. अवधेश कुमार पुत्र श्याम बाबू - दातागंज - कुकुीज निर्माण में फर्जी पैकिंग - 8000

18. नसीम पुत्र अमीनदुद्ीन - आवंला - पनीर में फैट की मात्रा कम - 7000

19. उमाकांत पुत्र कृष्णपाल सिंह - देवरनियां - गुड़ के निर्माण में विनियमों का उल्लंघन - 7000

20. यशपाल पुत्र रामभजन - इस्लामाबाद, भमौरा - दूध में फैट की मात्रा कम - 7000

21. वीरेंद्र कुमार पुत्र गंगा प्रसाद - कलापुर, इज्जतनगर - पनीर में फैट की मात्रा कम - 8000

22. राम किशोर पुत्र रघुनाथ प्रसाद - सुभाष नगर, सिघांड़ा आटा में मिलावट - 8000

23. तौसीफ रजा पुत्र नबी अहमद - कांधरपुर, कैंट - रस्क में मिलावट - 8000

24. पुनीत अग्रवाल पुत्र प्रमोद अग्रवाल - राजेंद्र नगर - साबूदाना में फर्जी पैकिंग - 8000

25. जय किशन पुत्र प्यारे लाल - बिहारीपुर, कोतवाली - राम दाना लड्डू की फर्जी पैकिंग - 8000

26. पुनीत अग्रवाल पुत्र प्रमोद अग्रवाल - राजेंद्र नगर - किशमिश अधोमानक - 8000

27. मेहताब पुत्र चंदा मियां - फतेहगंज पश्चिमी - भैंस के दूध में फैट की कमी - 7000

28. अजय गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता - संजय नगर, बारादरी - नमकीन की फर्जी पैकिंग - 10000

29. अशफाक अली पुत्र अमर अली - फतेहगंज पश्चिमी - दूध में फैट की मात्रा कम - 7000

30. सुहेल अहमद पुत्र तुफैल अहमद - कुरैशी नगर, शीशगढ़ - मुनक्का की फर्जी पैकिंग - 30000

31. मयंक खंडेलवाल पुत्र अशोक कुमार -प्रेमनगर - बेसन में मिलावट - 100000

32. राधेश्याम भाटिया पुत्र लाल चंद्र - प्रेमनगर - रिफाइंड पामोलिन निर्माण में विनियमों का उल्लंघन - 200000

33. राधेश्याम भाटिया पुत्र लाल चंद्र - प्रेमनगर - सोयाबीन रिफाइंड ऑयल निर्माण में विनियमों का उल्लंघन - 200000

34. मयंक खंडेलवाल पुत्र अशोक कुमार - प्रेम नगर - केसर सैंडविच में मिलावट - 100000

35. जमशेद खान पुत्र नत्थू खां - आंवला - रस्क में मिलावट - 8000

कुल - 1010000 जुर्माना

अगस्त माह में त्योहारों से पूर्व जिले भर में अभियान चलाकर फूड आइटमों की सैंपलिंग की गई थी रिपोर्ट में 35 दुकानों के आइटम में कमियां मिली हैं जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

धर्मराज मिश्र, मुख्य अभिहित अधिकारी