बरेली (ब्यूरो) । उत्तरायण सूर्य आराधना का पर्व मकर संक्रांति फ्राइडे को मनाई गई। हालांकि कुछ लोग इसे 15 जनवरी को भी मनाएंगे। जानकारों की माने तो इस बार मकर संक्रांति का पर्व 14 व 15 जनवरी दोनों ही दिन मनाया जाएगा। हालांकि नए साल से ही इस पर्व के लिए शहर में तैयारियां शुरू हो गई। लोहड़ी के पर्व के बाद मकर संक्राति का पर्व पर भी लोगों का खास उल्लास दिखा लेकिन कोविड गाइड लाइन को देखते हुए इस बार कहीं कोई सामूहिक आयोजन नहीं हो सका। अधिकांश लोगों ने लोहड़ी और मकर संक्रंाति का पर्व घरों में ही रहकर एक दूसरे को विश किया।

गंगा घाट रहा खाली
मकर संक्रंाति पर हर वर्ष रामगंगा घाट पर स्नान दान करने वालों की काफी संख्या रहती थी लेकिन इस बार रामगंगा घाट पर स्नान दान करने वालों की संख्या सिर्फ गिनी चुनी ही दिखी। वहीं रामगंगा घाट पर नाव भी श्रद्धालुओं की राह ताकती रही। श्रद्धालुओं की संख्या इतनी कम थी कि देखकर मकर संक्रंाति का पर्व जैसा महौल नहीं लग रहा था।

खूब हुई पतंगबाजी
शहर में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का क्रेज तो दिखा लेकिन उतनी संख्या में पतंगे नहीं दिखाई दी। पतंगबाजी का शहर में कम होने के पीछे चायनीज मांझा पर सख्ती रही। हालांकि पुलिस ने चायनीज मांझा बिक्री न हो इसके लिए पहले भी कई बार अभियान चलाकर कार्रवाई की ताकि फ्लाईओवर से गुजरने वाले सुरक्षित गुजर सके। शहर में पतंगबाजी पुराना शहर, किला, बारादारी एरिया और संजय नगर सहित सुभाषनगर और राजेन्द्र नगर एरिया में खूब हुई।

कई वैरायटी के लड्डू बाजार में
शहर की मार्केट में इस बार कई वैरायटी के लड्डू, गजक और चक्की उपलब्ध है। जिसकी खरीदारी खूब हुई और लोग कर भी रहे हैं। मार्केट में गजक 200 रुपए केजी से शुरूआत होकर कई रेंज में उपलब्ध है। इसी तरह काजू गजक, चिक्की, तिल गुड़ के लड्डू, पंजाबी चिक्की सहित अन्य वैरायटी मौजूद है। इसकी बिक्री भी मार्केट में खूब हो रही है।

मकर संक्रंाति पर हुई प्रतियोगिताएं
फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मकर संक्रांति पर्व सभी विभागों एवं स्टॉफ मेंबर्स ने मिलकर मनाया। संस्थान की ओर से शिक्षकों एवं स्टॉफ के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का इनॉग्रेशन सूर्य नमस्कार के साथ हुआ। इसके बाद महिला एवं पुरुष टीम ने क्रिकेट खेला। चेयरमैन मुकेश गुप्ता ने सभी को संगठित होकर रहने का संदेश दिया। संस्थान के डायरेक्टर दीप गुप्ता ने कि मकर संक्रांति हमें संदेश यह है कि प्रकृति में जो परिवर्तन हों उसे यथास्वरूप स्वीकार करके हमें निरंतर गतिशील रहना चाहिए।

जगह-जगह बांटी खिचड़ी
शहर में समाजसेवी संस्थाओं और मंदिरों में खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। जिसमें कई जगह लोगों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी का भोज किया.हलांकि इस दौरान कोविड गाइड लाइन का भी ख्याल रखा गया।

खिचड़ी भोज के साथ मतदान को किया अवेयर
शशि सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में कंबल व खिचड़ी वितरण व कवि राकेश द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान भी किया.कार्यक्रम में चीफ गेस्ट पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार विशिष्ट अतिथि नगर विधायक डॉ। अरुण कुमार, गुलशन आनंद, डॉ। प्रमेन्द्र महेश्वरी व डॉ। राघवेंद्र शर्मा रहे। संस्था अध्यक्ष राशि पाराशर की ने कहा समाज के लोग यदि हर पल मिलजुल कर रहे तो हमारी हर दिन मकर सक्रांति है। कवि रोहित राकेश ने मतदाता जागरूकता संदेश देते हुए कहा-भारत में रहने वालों घर से निकलो मतदान करो, अपनी ताकत को पहचानो घर से निकलो मतदान करो। इस मौके पर दीपक द्विवेदी ,रामकृष्ण शुक्ला,विशाल मल्होत्रा मनीष ,अनीता शर्मा ,नीति चतुर्वेदी ,अदिति खरे, निधि शर्मा ,प्रियंका कपूर, डिंपल ,वंदना, शिखा अग्रवाल रितु अग्रवाल, कंचन आदि उपस्थित रहे।