बरेली(ब्यूरो)। स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव महानगर में अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नाथ नगरी एक अलग ही उल्लास में डूबी नजर आई। यूं तो हर साल लोगों में इस अवसर पर उत्साह रहता है पर इस बार अलग ही उल्लास दिखाई दिया। सरकारी भवनों पर तो तिरंगा फहराया ही गया, इसके अलावा बरेलियंस ने अपने घरों की छतों पर भी शान के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर एक समय ऐसा आया, जब सारा नगर वंदेमातरम की पावन धुन से गुंजायमान हो उठा।

कार्यालयों में ध्वजारोहण
कलेक्ट्रेट में डीएम शिवाकांत दिवेदी ने ध्वजारोहण किया। एडीजी कार्यालय पर एडीजी राजकुमार ने तिरंगा फहराकर पुलिसकर्मियों को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। आईजी रमित शर्मा, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पकंज व एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने भी अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण किया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी तथा नगर निगम में महापौर उमेश गौतम ने ध्वजा रोहण किया।
इस दौरान सभी थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद पौधारोपण भी हुआ। इसके साथ ही बैंकों, प्राइवेट कार्यालयों व यूनिवर्सिटी समेत स्कूल कॉलेजों भी तिरंगा फहरााया गया।

ग्रीन बरेली का संकल्प
नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने परसाखेड़ा व्यावसायिक क्षेत्र, स्वालेनगर एवं डेलापीर में सभी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पौधारोपण कर च्वच्छ और ग्रीन बरेली बनाने का संकल्प दिलाया। अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव, अजीत कुमार ङ्क्षसह, जलकल महाप्रबंधक आरके यादव, मुख्य अभियंता भूपेश कुमार ङ्क्षसह, लेखाधिकारी अनुराग ङ्क्षसह, नगर स्वास्थ अधिकारी डा। अशोक कुमार, जोनल अधिकारी एमपीएस राठौर समेत कई अधिकारी व पार्षद रहे।

स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजन का सम्मान
इस पावन अवसर पर पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्ड में तिरंगा यात्रा निकालने के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वजन का सम्मान किया। वार्ड 49 शास्त्रीनगर में पार्षद गौरव सक्सेना के नेतृत्व ने झंडारोहण कर क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक राष्ट्रगान किया। वार्ड 14 ब्रम्हपुरा में पार्षद वीरेंद्र पटेल बबलू ने तिरंगा यात्रा निकालने के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व। हरिराम वर्मा की पुत्री सरोज को राष्ट्रीय ध्वज देकर सम्मानित किया। वार्ड 65 सुरेश शर्मा नगर में पार्षद नरेश पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम कालोनी में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सफाई की। वार्ड 15 में पार्षद रईस मियां अब्बासी ने घर-घर जाकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वार्ड 38 में पार्षद प्रतिनिधि जफ्फू मो। आरिफ ने तिरंगा यात्रा निकाली। वार्ड 23 इंदिरा नगर में पार्षद सतीश चंद्र कातिब, आरेंद्र अरोड़ा, शशि सक्सेना ने स्थानीय लोगों के साथ छत्रपति शिवाजी चौक शील चौराहा पर झंडारोहण कर राष्ट्रगान किया।

बीडीए अधिकारियों ने नए कार्यालय में फहराया झंडा
बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोङ्क्षगदर ङ्क्षसह ने रामगंगा नगर स्थित नए कार्यालय में सचिव योगेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता आशु मित्तल नए कार्यालय में झंडारोहण कर राष्ट्रगान किया। बीडीए उपाध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के याद करने के बाद मिठाइयां बांटी। वहीं बीडीए द्वारा बनाए जा रहे रामायण वाटिका में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे। ने पौधाकरण किया। आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर डूडा के परियोजना अधिकारी विद्याशंकर पाल ने समूह की महिलाओं के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया।