- राजेश अग्रवाल छह बार और धर्मपाल चार बार चुने गए विधायक

<- राजेश अग्रवाल छह बार और धर्मपाल चार बार चुने गए विधायक

BAREILLY: BAREILLY: जिले की सभी नौ सीट पर बीजेपी प्रत्याशियों को जिताने का इनाम जनता को मिला है। नई प्रदेश सरकार के मंत्री मंडल में जिले के दो विधायकों को जगह मिली है। कैंट विधायक राजेश अग्रवाल और आंवला से विधायक धर्मपाल को योगी आदित्यनाथ की टीम में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राजेश अग्रवाल लगातार छह बार के विधायक हैं, जबकि धर्मपाल चौथी बार विधायक बने हैं। जिले में अब बीजेपी के तीन मंत्री हो गए हैं। सांसद संतोष गंगवार केंद्र सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं।

दोनों ने जीता कड़े मुकाबला

इस बार के चुनाव में राजेश अग्रवाल और धर्मपाल दोनों ही कड़े मुकाबले में चुनाव जीते। राजेश अग्रवाल ने कांग्रेस के नवाब मुजाहिद को क्ख्,म्म्ब् वोट से हराया तो धर्मपाल ने सपा के सिद्धिराज सिंह को फ्म्ब्8 वोट से मात दी। दोनों को ही इस बार चुनाव में कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा।

जीत का इतिहास

कैंट सीट से विधायक चुने गए राजेश अग्रवाल ने पहली बार जीत का स्वाद क्99फ् में चखा। तब से लेकर अब तक उन्होंने कभी चुनावी दंगल में पटखनी नहीं खाई। क्99फ् में राजेश अग्रवाल ने शहर सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें भ्7,म्क्0 मत मिले थे। जबकि, सपा के उमेश चंद्र सक्सेना को मात्र फ्क्,म्क्क् मत ही मिले थे। ख्007 तक शहर से चुनाव लड़ने के बाद ख्0क्ख् में उन्होंने कैंट सीट से चुनाव लड़ा। वहीं धर्मपाल क्99म् में पहली बार विधायक चुने गए थे।